Heavy Rain Alert: अगले 2 दिनों तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 12:32 PM

heavy rain will occur for the next 2 days imd has issued a high alert in these

देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम गर्म बना हुआ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से...

नेशनल डेस्क: देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम गर्म बना हुआ है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान हरियाणा के नारनौल में 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि केरल के कोट्टायम में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। जिससे 22 फरवरी तक कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। आज देर रात से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस इलाके को प्रभावित कर सकता है, जिससे 22 फरवरी तक इन राज्यों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।


दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में आज तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 22 फरवरी को उत्तराखंड में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बारिश की उम्मीद है।


विभिन्न राज्यों में तापमान का हाल
महाराष्ट्र, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और माहे में अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इन राज्यों में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक है।

 

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। सेंट्रल इंडिया में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में भी अगले 2-3 दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है।


दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतर समय साफ आसमान रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में हवा की रफ्तार 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!