Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Sep, 2025 11:10 AM

भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अब अमीरी के नए रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में आई मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग हर 30 मिनट में...
नेशनल डेस्क। भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अब अमीरी के नए रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में आई मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में लगभग हर 30 मिनट में एक नया करोड़पति परिवार जुड़ रहा है।
रिपोर्ट में उन परिवारों को 'करोड़पति' की श्रेणी में रखा गया है जिनकी कुल संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। इन परिवारों की संख्या 2021 में 4.58 लाख थी जो 2025 में 90% बढ़कर 8.71 लाख हो गई है। यानी सिर्फ चार सालों में यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
मुंबई बनी 'करोड़पति राजधानी'
इस रिपोर्ट में मुंबई को देश की 'करोड़पति राजधानी' का दर्जा मिला है जहां 1.42 लाख करोड़पति परिवार रहते हैं। अगर राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र 1.75 लाख करोड़पति परिवारों के साथ सबसे ऊपर है। इसके बाद तमिलनाडु (72,600), दिल्ली (68,200) और बेंगलुरु (31,600) का नंबर आता है। दिल्ली और तमिलनाडु में यह वृद्धि तकनीक, वित्त और उद्योगों के विकास के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें: World's 7th Billionaire Athlete: संन्यास के बाद भी ये स्टार खिलाड़ी बना दुनिया का 7वां अरबपति एथलीट
युवा पीढ़ी की महत्वाकांक्षाएं बढ़ा रही हैं ग्रोथ
मर्सिडीज-बेंज इंडिया के सीईओ संतोष अय्यर का कहना है कि भारत की यह ग्रोथ युवा पीढ़ी की बढ़ती आकांक्षाओं से प्रेरित है। उनके अनुसार अब जनरेशन जेड (Gen Z) लग्जरी चीजें खरीदने में सबसे आगे है। वहीं हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद ने बताया कि भारत में लग्जरी कारों की बिक्री, अरबपतियों की बढ़ती संख्या और मजबूत शेयर बाजार देश के आर्थिक विकास की रफ्तार को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें: India-Pakistan Tensions: सीजफायर तोड़ LoC पर 40 मिनट तक पाकिस्तान ने फिर की अंधाधुंध गोलीबारी, भारतीय सेना ने किया पलटवार
भारतीय करोड़पति कहां कर रहे हैं सबसे ज्यादा खर्च?
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय करोड़पति परिवार सबसे ज्यादा पैसा शेयर, रियल एस्टेट और सोने में निवेश कर रहे हैं। इसके अलावा:
लग्जरी कारें: 50% से ज्यादा करोड़पति परिवारों के पास लग्जरी कारें हैं।
शौक: पुरुषों में रोलेक्स घड़ियों का शौक है जबकि महिलाएं ज्वेलरी और बच्चे खिलौनों पर खर्च करते हैं।
ट्रैवल: 45% करोड़पतियों का पसंदीदा शौक ट्रैवल है।
पसंदीदा ब्रांड: वे एमिरेट्स को सबसे पसंदीदा एयरलाइन और ताज होटल को रहने के लिए सबसे बेहतरीन मानते हैं।