ओडिशा: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बोले मनमोहन सामल, '2024 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे'

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 03:12 PM

will party s victory state 2024 newly appointed bjp chief manmohan samal

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद मनमोहन सामल ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद ‘‘लोगों की मदद से'' राज्य में भाजपा की सरकार होगी।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई का प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद मनमोहन सामल ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद ‘‘लोगों की मदद से'' राज्य में भाजपा की सरकार होगी। ओडिशा विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 में साथ-साथ होने हैं। सामल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद करता हूं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 2024 के चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में हो।''

भाजपा सत्ता में आएगी
उन्होंने कहा कि अगला चुनाव लोगों द्वारा लड़ा जाएगा और भाजपा सत्ता में आएगी। मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 16 जनवरी को समाप्त हुआ था। सामल ने कहा, ‘‘ राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और अराजकता के कारण लोग बीजद (बीजू जनता दल) सरकार से परेशान हो गए हैं।''

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नीत बीजद की सरकार है। सामल में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री थे। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय नरायण मिश्रा ने सामल की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को फायदा होगा। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पिछले साल धामनगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में सामल ने अहम भूमिका निभाई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!