मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने Video बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड

Edited By Updated: 26 Oct, 2024 05:59 PM

woman returning from temple gang raped in odisha

ओडिशा के नयागढ़ जिले में 21 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 20 अक्टूबर की शाम को हुई जब महिला और उसका मंगेतर फतेगढ़ राम मंदिर से लौट रहे थे।

नेशनल डेस्क: ओडिशा के नयागढ़ जिले में 21 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना 20 अक्टूबर की शाम को हुई जब महिला और उसका मंगेतर फतेगढ़ राम मंदिर से लौट रहे थे। मामले के संबंध में 24 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पुरुषों के एक समूह ने पिथाखई जंगल के समीप कथित तौर पर उन्हें रोका और उन्हें जबरन समीप के एक जंगल में लेकर गए।

वहां उन्होंने उसके मंगेतर को चाकू के बल पर बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने इस घटना की वीडियो भी बनायी और एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ओडिशा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘पुलिस ने महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध इकाई की महानिरीक्षक एस. शाइनी मामले पर नजर रख रही हैं।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!