Boyfriend On Rent: सिर्फ रेंट दो और BF लो... महिलाओं की तन्हाई मिटाने आया 'रेंटल बॉयफ्रेंड' ट्रेंड, यहां मिलती है खास सर्विस

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 11:04 AM

women are renting boyfriends to overcome loneliness

आधुनिक जीवनशैली और काम की भागदौड़ के बीच अकेलापन एक बड़ी समस्या बन गया है खासकर जापान जैसे देशों में जहां की 47% से ज्यादा आबादी सिंगल है। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए जापान में एक नया और अनोखा चलन तेजी से बढ़ रहा है: 'रेंट-अ-बॉयफ्रेंड' (किराए पर...

नेशनल डेस्क। आधुनिक जीवनशैली और काम की भागदौड़ के बीच अकेलापन एक बड़ी समस्या बन गया है खासकर जापान जैसे देशों में जहां की 47% से ज्यादा आबादी सिंगल है। इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए जापान में एक नया और अनोखा चलन तेजी से बढ़ रहा है: 'रेंट-अ-बॉयफ्रेंड' (किराए पर बॉयफ्रेंड)। इस सर्विस के तहत महिलाएं पैसे देकर पुरुषों को कुछ घंटों या पूरे दिन के लिए किराए पर ले सकती हैं।

PunjabKesari

कैसे काम करती है यह सर्विस?

यह सेवा टोक्यो और जापान के अन्य बड़े शहरों में काफी लोकप्रिय है। कई वेबसाइट और ऐप्स हैं जहां महिलाएं अपनी पसंद के बॉयफ्रेंड की प्रोफाइल देख सकती हैं। इन प्रोफाइल्स में पुरुषों की तस्वीरें, उम्र और उनकी हॉबी जैसी जानकारियां होती हैं।

यह भी पढ़ें: जानलेवा लापरवाही! एक सेकंड की छोटी सी चूक से हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

PunjabKesari

महिलाएं इन पुरुषों को कॉफी पीने, साथ घूमने या बस बातें करने के लिए बुक कर सकती हैं। इन सर्विसेज की कीमत घंटों के हिसाब से तय होती है। उदाहरण के लिए हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने टोक्यो में एक 'रेंटल बॉयफ्रेंड' को दो घंटे के लिए बुक किया था जिसकी कीमत करीब ₹18,000 थी। महिला को यह डेट इतनी पसंद आई कि उसने एक घंटे और बढ़ा दी जिसके लिए उसे अतिरिक्त पैसे देने पड़े।

यह भी पढ़ें: India's Most Clever Thug: भारत का ऐसा सबसे शातिर ठग जिसने जज बनकर सुना दिया अपनी ही रिहाई का फैसला, हैरान कर देगा यह मामला

PunjabKesari

क्यों बढ़ रहा है यह चलन?

जापान में अकेलापन एक गंभीर सामाजिक मुद्दा है। 30-40 साल की कई महिलाएं काम के दबाव, परिवार से दूरी और दोस्तों की कमी के कारण अकेला महसूस करती हैं। ऐसे में ये 'रेंटल बॉयफ्रेंड' भावनात्मक सपोर्ट और एक सुनने वाला साथी देते हैं। यह सर्विस उन लोगों के लिए एक समाधान बनकर उभरी है जिन्हें शादी के लिए योग्य साथी नहीं मिल पा रहा है।

जापान का यह 'रेंटल' चलन दिखाता है कि तकनीक और सर्विस सेक्टर किस तरह से आधुनिक समाज की नई जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!