Weather Alert : पंजाब के डबल शिफ्ट स्कूलों का बदला समय

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 01:19 PM

double shift schools changed

राज्य में घने कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी डबल शिफ्ट स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

लुधियाना (विक्की) : राज्य में घने कोहरे और खराब मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी डबल शिफ्ट स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। सरकारी आदेश के अनुसार 16 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक सरकारी डबल शिफ्ट स्कूलों का समय इस प्रकार बदला गया है। सरकारी डबल शिफ्ट स्कूलों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक तय किया गया है। इस बदलाव की जानकारी सचिव, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट, पंजाब सरकार, अनिंदिता मित्रा, IAS ने दी है। वहीं सरकारी अधिकारियों ने माता-पिता और छात्रों से कहा है कि वे इस बदलाव के अनुसार समय पर स्कूल पहुंचें और मौसम से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

सुबह के समय आसमान को अपनी आगोश में लेने वाले कोहरे के कारण सड़कों पर शून्य विजिबिलिटी और कड़ाके की शीतलहर से ठिठुरते नौनिहालों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के समय में तब्दीली का बड़ा फैसला लिया है। धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों के बढ़ते खतरे और अभिभावकों की भारी चिंता के बाद विभाग ने फैसला लिया है। 

school time change

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!