सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर पंजाब केसरी ग्रुप पर GST रेड, सुखबीर बादल ने की निंदा

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 12:46 AM

sukhbir badal condemned the gst raid on the punjab kesari group

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा मीडिया की आवाज़ दबाने की कोशिशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जालंधर और लुधियाना स्थित पंजाब केसरी के दफ्तरों पर हो रही GST रेडों को लोकतंत्र के चौथे...

पंजाब डैस्क : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा मीडिया की आवाज़ दबाने की कोशिशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जालंधर और लुधियाना स्थित पंजाब केसरी के दफ्तरों पर हो रही GST रेडों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन कर रही है, जिनमें कहा गया था कि पंजाब केसरी समूह के अखबारों के प्रकाशन में किसी भी तरह की रुकावट नहीं डाली जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये रेडें सिर्फ इसलिए कराई जा रही हैं ताकि अखबार समूह को डराया-धमकाया जा सके और उसे सरकार के झूठे प्रचार का हिस्सा बनने के लिए मजबूर किया जा सके।

सुखबीर सिंह बादल ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में मीडिया को चुप कराने की किसी भी कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा। पार्टी ने इस कठिन समय में पंजाब केसरी समूह के साथ पूर्ण एकजुटता जताई है और इस दमनकारी कार्रवाई के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!