हैदराबाद : गणपति उत्सव कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मामूली हंगामा

Edited By Updated: 09 Sep, 2022 08:43 PM

pti telangana story

हैदराबाद, नौ सितंबर (भाषा) गणेश चतुर्थी उत्सव समिति द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिंमत विश्व शर्मा की उपस्थिति में मामूली हंगामा हुआ।

हैदराबाद, नौ सितंबर (भाषा) गणेश चतुर्थी उत्सव समिति द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिंमत विश्व शर्मा की उपस्थिति में मामूली हंगामा हुआ।
दरअसल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे समिति के एक पदाधिकारी के भाषण को व्यक्ति ने बीच में बाधित किया, जिससे विघ्न उत्पन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति (बीजीयूएस) के महासचिव भगवंत राव शहर के मोजामजाही मार्केट में सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उक्त व्यक्ति ने अचानक माइक को झुकाया और शर्मा की ओर मुड़ गया।

उसे राव और अन्य लोगों ने तत्काल मंच से नीचे उतार दिया। इससे वहां मामूली शोरशराबा हुआ।

पुलिस अधिकारी उस समय व्यक्ति की पहचान और अन्य जानकारी साझा करने के लिए उपलब्ध नहीं थे।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चारमीनार में लोकप्रिय देवी भाग्य लक्ष्मी मंदिर का दौरा किया और शहर की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी बातचीत की।
बीजीयूएस गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान शहर में गणेश पंडाल स्थापित करने वाला एक छत्र निकाय है।

बता दें कि यह त्योहार हैदराबाद में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है, जिसमें भगवान गणेश की सार्वजनिक पूजा के लिए हजारों पंडाल लगाए जाते हैं। नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमाओं का जल निकायों में विसर्जन किया जाता है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!