Puneet Khurana:  नया साल चढ़ने से पहले बुझ गया इस घर का चिराग...पत्नी ने इतना सताया कि मौत को लगा लिया गले

Edited By Updated: 02 Jan, 2025 12:25 PM

december 31 puneet khurana suicide kalyan vihar  town

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में 31 दिसंबर को पुनीत खुराना ने पत्नी से तंग आकर सुसाइज कर लिया। 32 वर्षीय पुनीत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, और यह घटना तब हुई जब उनका तलाक का मामला चल रहा था। पुनीत के परिजनों ने आरोप...

 नेशनल डेस्क:  दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के कल्याण विहार में 31 दिसंबर को पुनीत खुराना ने पत्नी से तंग आकर सुसाइज कर लिया। 32 वर्षीय पुनीत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, और यह घटना तब हुई जब उनका तलाक का मामला चल रहा था। पुनीत के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मनिका उसे तलाक के लिए दबाव डाल रही थी और उसे पैसों की मांग कर रही थी। मनिका और पुनीत दोनों व्यापार में साझेदार थे, जिसमें पुनीत "For God’s Cake" और "Woodbox Cafe" चलाते थे।

अतुल सुभाष केस से समानताएं
पुलिस को जांच के दौरान पुनीत का एक 59 मिनट का वीडियो और 16 मिनट का ऑडियो मिला, जिसमें पुनीत और मनिका के बीच बहस हो रही थी। इसके अलावा एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी मिली, जिसे पुनीत की सुसाइड से कुछ देर पहले ही पोस्ट किया गया था। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली जानकारी के बाद ही वे आगे की कार्रवाई करेंगे, लेकिन इस मामले को बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि दोनों मामलों में कुछ समानताएं हैं।

दोनों कपल्स की स्थिति और आरोप
पुनीत और मनिका की शादी 2016 में हुई थी, और दोनों 2 साल से अलग रह रहे थे। इसी तरह, अतुल सुभाष और उसकी पत्नी निकिता भी 3 साल से अलग थे। दोनों के रिश्तों में तनाव था और उनके परिजनों ने उनकी पत्नियों पर आरोप लगाया कि वे सुसाइड के लिए उकसा रही थीं। अतुल और पुनीत पर दोनों पत्नियों ने अवैध संबंधों का आरोप भी लगाया।

वीडियो और सुसाइड नोट्स
पुनीत और अतुल दोनों ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो और सुसाइड नोट्स बनाए थे। जहां अतुल ने 60 मिनट का वीडियो और 24 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था, वहीं पुनीत ने भी 59 मिनट का वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी परेशानी और आपबीती सुनाई। इसके अलावा, पुनीत के सुसाइड से पहले उसकी पत्नी मनिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाली, जिसमें उसने अपने दुख और मानसिक तनाव का जिक्र किया था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों परिवारों से बयान दर्ज किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!