सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय,टोस्ट का ले मजा

Edited By Updated: 08 Nov, 2018 02:18 PM

सुबह का नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है , और रोज़ नाश्ता बनाने के लिए हमे सोचना पड़ता है कि क्या बनाएं जो आसान भी हो जिसमे कम समय लगे और वो टेस्टी हो ,सबको पसंद आये। तो आपकी ये मुश्किल हम कम कर देते है।

सुबह का नाश्ता बहुत ज़रूरी होता है , और रोज़ नाश्ता बनाने के लिए हमे सोचना पड़ता है कि क्या बनाएं जो आसान भी हो जिसमे कम समय लगे और वो टेस्टी हो ,सबको पसंद आये। तो आपकी ये मुश्किल हम कम कर देते है। आज हम लेकर आए हैं टोस्ट की दो आसान रेसिपीज। जानते हैं इसे बनाने की विधि।


मूंग दाल टोस्ट

 

सामग्री
मूंग दाल - 155 ग्राम
पानी - 500 मिलीलीटर
हरी मिर्च - 1
अदरक - 1 टेबल स्पून
पानी - 60 मिलीलीटर
हींग - 1/4 टी स्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
बेसन- 1 टेबल स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
ब्रेड स्लाइस
तेल -  फ्राइंग के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में मूंग दाल को 500 मिलीलीटर पानी में 8 घंटे तक भिगो दें।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। इसमें हरी मिर्च,अदरक तथा 60 मिलीलीटर पानी मिलाकर पेस्ट
बनाएं।
3. इसे एक मिश्रण कटोरे में स्थानांतरित करें। इसमें हींग, हल्दी,
नमक, लाल मिर्च,बेसन तथा धनिया  मिलाएं।
4. ब्रैड स्लाइस लें और इस पर तैयार मिश्रण को समान रूप से फैलाएं।
5. एक पैन में कुछ तेल गर्म करें और उस पर स्लाइस को  मध्यम आंच पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
6. इसे धीरे से फ्लिप करें। कुक करने के बाद इसे आधा काट लें।
7. कैचअप के साथ परोसें।
------------------------
बेसन ब्रैड टोस्ट

 

सामग्री
बेसन- 120 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
पेपरिका - 1/2 चम्मच
अजवायन - 1/4 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
 आमचूर पाऊडर - 1/2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1/4 चम्मच
प्याज - 25 ग्राम
शिमला मिर्च - 25 ग्राम
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
पानी - 125 मिलीलीटर
ब्रेड स्लाइस
तेल -  फ्राइंग के लिए

तैयारी
1. एक  कटोरे में ब्रैड स्लाइस को छोड़कर सभी चीजों को मिलाएं।
2. एक ब्रैड लें और उस पर मिश्रण फैलाएं।
3. एक पैन में तेल गर्म करें और ब्रैड को फ्राई करें।
4. अब ब्रैड के दूसरी तरफ मिश्रण फैलाएं।
5. कम आंच पर इसे रोस्ट करें।
6. दोनों तरफ तक फ्लिप करें और पकाएं ।
7. इसे आधा काट लें।
8. कैचअप या चटनी के साथ परोसें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!