झटपट पर घर में बनाएं अचारी गार्लिक ब्रेड

Edited By Updated: 24 Sep, 2018 11:24 AM

बाहर की  गार्लिक ब्रेड खाना पसंद नहीं करते हैं तो आजमाएं यह तरीका और झटपट पर घर में बनाएं यह मजेदार स्नैक्स।

 बाहर की  गार्लिक ब्रेड खाना पसंद नहीं करते हैं तो आजमाएं यह तरीका और झटपट पर घर में बनाएं यह मजेदार स्नैक्स। 

सामग्री
खमीर - 1 1/2 टी स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
गर्म दूध - 100 मिलीलीटर
मैदा - 250 ग्राम
नमक - 1/4 चम्मच
ओरेग्नो - 1/2 चम्मच
लहसुन - 1 टेबल स्पून
मक्खन - 30 मिलीलीटर
गर्म दूध - 60 मिलीलीटर
तेल - 1 टेबल स्पून
मक्खन - 50 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टेबल स्पून
धनिया - 1 1/2 टी स्पून
अचारी मसाला
ओरेग्नो - स्वाद अनुसार
चिल्ली फ्लेक्स - सजावट के लिए

तैयारी
1. एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा 100 मिलीलीटर गर्म दूध मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें।
2. इसके बाद मैदा, नमक,ओरेग्नो, लहसुन तथा मक्खन मिलाएं।
3. फिर 60 मिलीलीटर गर्म दूध डालकर मुलायम आटा गूंथ लें।
4. आटे को 1 चम्मच तेल लगाकर 2 घंटे के लिए रख दें।
5. एक कटोरे में 50 मिलीलीटर मक्खन, लहसुन तथा धनिया मिलाएं। एक तरफ रखें।
6. आटा लें और  हाथों की मदद से फैलाएं।
7. उस पर आचारी मसाला फैलाए। किनारों को सील करें।
8. इसे बेकिंग डिश में रखें और इसके ऊपर तैयार गार्लिक बटर फैलाएं।
9. उस पर ओरेग्नो तथा चिल्ली फ्लेक्स छिड़कें।
10. ओवन को 350 डिग्री फेरनहाइट / 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। 15-20 मिनट के लिए सेंक लें।
11. अपका अचारी गार्लिक ब्रेड तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!