एप्पल जलेबी के साथ लें गुलाब आईस क्रीम का मजा

Edited By Updated: 10 Sep, 2018 05:03 PM

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसमें आपको जलेबी के साथ-साथ आईसक्रीम का स्वाद भी मिलेगा।

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जिसमें आपको जलेबी के साथ-साथ आईसक्रीम का स्वाद भी मिलेगा। जी हां ट्राई करें Apple Jalebi With Gulab Ice-Cream.

 

 सामग्री

वेनिला आईसक्रीम - 8 - 10 स्कूप्स

गुलाब पंखुड़ियां - 80 ग्राम

बादाम - 20 ग्राम

पिस्ता - 20 ग्राम

गुलकंद - 100 ग्राम

चीनी - 200 ग्राम

पानी - 180 मिलीलीटर

केसर - 1/4 चम्मच

गुलाब जल - 1 चम्मच

सूखी खमीर - 1 चम्मच

चीनी - 1 चम्मच

गर्म पानी - 100 मिलीलीटर

मैदा - 155 ग्राम

इलायची पाऊडर - 1/4 चम्मच

गर्म पानी - 100 मिलीलीटर

सेब

तलने के लिए तेल

गुलाब सिरप - गार्निशिंग के लिए

पिस्ता - गार्निशिंग के लिए

गुलाब पंखुड़ियां - सजावट के लिए

 

तैयारी

1. ब्लेंडर में आइसक्रीम,गुलाब पंखुड़ियां, बादाम, पिस्ता तथा गुलकंद डालकर मिश्रण तैयार करें।

2. इस मिश्रण को ट्रे में डालकर 6-8 घंटे के लिए फ्रीज करें।

3. एक पैन लें। उसमें चीनी तथा पानी डालकर उबालें।

4. 1/4 चम्मच केसर मिलाएं। गैस बंद कर थोड़ा ठंडा होने दें।

5. इसमें गुलाब जल मिलाएं। ठंडा होने दें।  

6.अब एक कटोरे में खमीर, चीनी तथा 100 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं और 5 मिनट के लिए रख दें।

7. इसके बाद खमीर मिश्रण में मैदा,इलायची पाऊडर तथा 100 मिलीलीटर गर्म पानी मिलाएं और 15 मिनट के लिए मिश्रण को रख दें।

8. अब एक सेब लेकर छिलका उतारें और गोल स्लाइस में काट लें,सैंटर बीज वाला हिस्सा निकाल कर दें।

9. अब एक-एक कर सेब के टुकड़े पर मैदा मिश्रण की कोटिंग कर डीप फ्राई करें।

10. इन तले हुए सेब के टुकड़ों को चीनी सिरप में डुबो दें। 3 - 5 मिनट के लिए सोखें।

11. इसे प्लेट पर रखें। तैयार आइसक्रीम इसके उपर रखें।

12. गुलाब सिरप के साथ गार्निशिंग करें।

13. पिस्ता और गुलाब पंखुड़ियों के साथ सजाएं।

14. आपकी रेसिपी तैयार है। सर्व करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!