कॉलीफ्लॉवर और Chickpea करी बढ़ा देगी आपकी भूख

Edited By Updated: 05 Nov, 2018 12:05 PM

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉलीफ्लॉवर और Chickpea करी जो आपकी भूख और भी बढ़ा देगी।

 आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कॉलीफ्लॉवर और Chickpea करी जो आपकी भूख और भी बढ़ा देगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
सफेद चने - 200 ग्राम
पानी - 1400 मिलीलीटर, विभाजित
नमक - 1/2 टी स्पून
तेल - 2 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 230 ग्राम
टमाटर - 250 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
पेपरिका - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
फूलगोभी - 780 ग्राम
 नारियल का दूध - 330 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1 1/2 टेबल स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून

तैयारी
1. एक कटोरे  700 मिलीलीटर पानी में चने रात भर के लिए भिगो दें। इसके बाद कुकर में 5 सीटी लगवाएं।
2.इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें अदरक- लहसुन डालकर भूनें।
3. फिर प्याज डालकर भूनें। अब टमाटर मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसमें नमक, पेपरिका, लाल मिर्च तथा हल्दी मिलाएं। फिर गोभी डालें।
5. ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
6.इसके बाद नारियल का दूध तथा गर्म मसाला मिलाकर उबाल आने दें।
7. अब इसमें उबले हुए चने मिलाएं। फिर इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
8. ढक्कन खोलें। धनिया मिलाएं। फिर धनिए के साथ गार्निश करें।
9. आपकी रेसिपी तैयार है। चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!