खाने में बहुत ही स्वादिष्ट चिकन कढ़ाई

Edited By Updated: 06 Sep, 2018 10:44 AM

नॉन वेज खाने में चिकन ही एकमात्र ऐसी चीज़ है जिसमे हम कई तरीके से बना कर खाते हैं, और हर स्टाइल का चिकन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। चिकन में अगर बात आ जाए कढ़ाई चिकन की तो फिर क्या बात यह तो सभी लोगों को अत्यंत पसंद आती ही है।

नॉन वेज खाने में चिकन ही एकमात्र ऐसी चीज़ है जिसमे हम कई तरीके से बना कर खाते हैं, और हर स्टाइल का चिकन खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। चिकन में अगर बात आ जाए कढ़ाई चिकन की तो फिर क्या बात यह तो सभी लोगों को अत्यंत पसंद आती ही है।


सामग्री
धनिया साबत - 1 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 4
गर्म मसाला - 1 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 80 ग्राम
शिमला मिर्च - 115 ग्राम
चिकन - 550 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 1
प्याज - 100 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
टमाटर प्यूरी - 250 ग्राम
दही - 70 ग्राम
काजू पेस्ट - 2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 2 चम्मच
सूखी मेथी - 1 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक पैन लें। उसमें धनिया साबत तथा लाल मिर्च डालकर भूनें।
2. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पाऊडर बना कर एक तरफ रखें।
3. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। प्याज,शिमला मिर्च डालकर 5 - 7 मिनट के लिए भूनें।
4. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
5.  चिकन को टुकड़ों में काट लें। एक तरफ रखें।
6. एक भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें। जीरा तथा सूखी लाल मिर्च भूनें।
7.  प्याज डालें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट  डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
8. फिर चिकन मिलाएं। ढक्कन के साथ कवर कर मध्यम आंच पर लगभग 5 -7 मिनट तक पकाएं।
9. ढक्कन खोलें और अच्छी तरह से हिलाएं।
10. तैयार किया गया मसाला डालें। लाल मिर्च मिलाएं।
11. अब  टमाटर प्यूरी मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
12. 70 ग्राम दही मिलाएं। ढक्कन के साथ इसे कवर करें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट के लिए पकाएं।
13. ढक्कन खोलें, 2 चम्मच काजू पेस्ट तथा 1 चम्मच नमक  मिलाएं।
14. फिर शिमला मिर्च और प्याज मिलाएं। अब ताजा क्रीम तथा सूखी मेथी डालकर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
15. धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
16. रोटी, नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!