क्रिस्पी वेज विद हॉट गार्लिक सॉस खाने में बहुत अच्छी डिश

Edited By Updated: 21 Sep, 2018 12:43 PM

क्रिस्पी वेज विद हॉट गार्लिक सॉस खाने में बहुत अच्छी डिश है।

क्रिस्पी वेज विद हॉट गार्लिक सॉस खाने में बहुत अच्छी डिश है। जानते है इसे बनाने की विधि।

सामग्री
शिमला मिर्च कलरफुल - 320 ग्राम
ब्रोकोली - 90 ग्राम
गाजर - 70 ग्राम
मशरूम - 120 ग्राम
मैदा - 1 टेबल स्पून 

इस तरह करे तैयारी
1. कटोरे में शिमला मिर्च  तथा मैदा मिलाएं और रख दें।
2.सारी सब्जियों को मैदे को कोट कर रखें।
 ---------------------
(बैटर के लिए सामग्री)
मैदा - 85 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 120 ग्राम
काली मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पानी - 300 मिलीलीटर

(बैटर करें तैयार)
1. एक कटोरे में मैदा,कॉर्न फ्लोर, काली मिर्च नमक तथा पानी मिलाएं।
2. एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें।
3. सारी सब्जियों को इस बैटर में डिप कर के फ्राई करें और टिशु पेपर पर निकालें।
-----------------------------

(बाकी सामग्री)
तेल - 1 1/2 टी स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 65 ग्राम
रेड चिल्ली पेस्ट - 2 टेबल  स्पून
कैचअप - 2 टेबल स्पून
चीनी - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पानी - 600 मिलीलीटर
सोया सॉस - 1 टेबल स्पून
सिरका - 1 टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
पानी - 50 मिलीलीटर
हरे प्याज - सजावट के लिए

( इस तरह करें तैयारी)
1. कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें लहसुन, अदरक डालकर 1-2 मिनट के लिए भूनें।
2. इसके बाद प्याज भूनें। अब रेड चिल्ली पेस्ट तथा कैचअप मिलाएं। 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
3. फिर चीनी, नमक तथा 600 मिलीलीटर पानी मिलाएं। इसे उबाल आने दें।
4. अब, इसमें तली सब्जियां मिलाएं और मध्यम गर्मी पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसके बाद सोया सॉस  तथा सिरका मिलाएं।
6. एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर तथा  50 मिलीलीटर पानी मिलाएं और कड़ाही में डाल पकाएं ताकि घोल गाढ़ा हो जाएं। सारी सब्जियां मिलाएं।
 7.हरे प्याज के साथ गार्निश करें। सर्व करें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!