घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी लड्डू

Edited By Updated: 18 Sep, 2018 01:46 PM

अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने की सोच रहें तो आप उन्हें Dry Fruit Ladoo बना कर खिला सकती है। यह टेस्टी और हेल्दी लड्डू बच्चों से लेकर बड़ो को पंसद आएगें।

अगर आप अपने बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाने की सोच रहें तो आप उन्हें Dry Fruit Ladoo बना कर खिला सकती है। यह टेस्टी और हेल्दी लड्डू बच्चों से लेकर बड़ो को पंसद आएगें। आइए जानते है इसे बनाने की रेस्पी।

सामग्री:
घी- 1 टेबलस्पून
काजू- 50 ग्राम
बादाम- 50 ग्राम
पिस्ता- 50 ग्राम
अखरोट- 50 ग्राम
घी- 1 टेबलस्पून
किशमिश- 70 ग्राम
सूखे अंजीर- 50 ग्राम
खजूर- 70 ग्राम
इलायची पाउडर- 1 टीस्पून
घी- 3 टेबलस्पून

विधि:
1. एक पैन में 1 टेबलस्पून घी गर्म करके उसमें 500 ग्राम काजू, 50 ग्राम बादाम, 50 ग्राम पिस्ता और 50 ग्राम अखरोट डालकर 5-7 मिनट तक हल्का बाउन होने तक रोस्ट करें।
2. इसके बाद एक ब्लैंडर में इस मिश्रण को डालकर अच्छी तरह ब्लैंड करके साइड पर रखें।
3. पैन में घी गर्म करके 70 ग्राम किशमिस, 50 ग्राम सूखी अंजीर और 70 ग्राम खजूर डालकर 3-5 मिनट तक अच्छी तरह रोस्ट करें।
4. अब इस इस मिश्रण को भी ब्लैंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लैंड करके साइड पर रख लें।
5. एक बाउल में इन दोनों मिक्चर को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
6. इसमें 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर और 3 टेबलस्पून घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
7. इसमें से थोड़ा मिक्चर लेकर हाथों से इसकी गेंदे बनाकर प्लेट में रखें।
8. आपके ड्राई फ्रूट्स लड्डू बन कर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!