बहुत स्वादिष्ट बनती है दम अरबी

Edited By Sonia Goswami,Updated: 01 Sep, 2018 11:07 AM

dum arbi

अरबी को उबाल कर तलने के बाद, ग्रेवी को हल्की आग में दम करके बनाई गई दम अरबी का स्वाद आपको बेशक पसंद आएगा। वैसे तो अरबी को कई तरीकों से बना सकते हैं पर इस बार दम अरबी बनाकर देखें।

अरबी को उबाल कर तलने के बाद, ग्रेवी को हल्की आग में दम करके बनाई गई दम अरबी का स्वाद आपको बेशक पसंद आएगा। वैसे तो अरबी को कई तरीकों से बना सकते हैं पर इस बार दम अरबी बनाकर देखें। ये बहुत स्वादिष्ट बनती है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।


सामग्री
अरबी - 300 ग्राम
पानी - 800 मिलीलीटर
नमक - 1/2 चम्मच
काली इलायची बीज - 1/4 चम्मच
लौंग - 4 
दालचीनी - 1 इंच
तेज पत्ता - 1
जीरा - 1/2 टी स्पून
प्याज - 180 ग्राम
लहसुन - 1  टी स्पून
अदरक - 1  टी स्पून
पानी - 2  टेबल स्पून
घी - 2  टेबल स्पून
प्याज - 100 ग्राम
घी - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 स्पून
हल्दी - 1/4 स्पून
दही - 80 ग्राम
नटमेग - 1/4 टी स्पून
पेपरिका - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पानी - 250 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1.  सबसे पहले कुकर में अरबी को 800 मिलीलीटर पानी तथा  1/2 टी स्पून नमक डालकर 1 - 2 सीटी लगवाएं हैं।
2. 10-15 मिनट ठंडा कर छील लें।
3. एक पैन लें और उसमें इलायची बीज, लौंग, दालचीनी , तेज पत्ता तथा जीरा डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भून लें।
4. इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और पीस कर एक तरफ रखें।
5. इसके बाद 180 ग्राम प्याज, लहसुन, अदरक तथा 2 टेबल स्पून पानी डालकर पेस्ट बना लें।
6. एक पैन में 2 चम्मच घी गर्म करें और उसमें 100 ग्राम प्याज डालकर भूनें । गैस से हटा दें।
7. एक कड़ाही में 2 चम्मच घी गर् करें। 1/2 टी स्पून जीरा भूनें। फिर प्याज पेस्ट डालें।
8. 1/4 चम्मच हल्दी मिलाएं। अब 80 ग्राम दही मिलाएं। कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
9. अब जयफल, पेपरिका, धनिया पाऊडर, नमक तथा मसाला मिश्रण  मिलाएं।
10. 250 मिलीलीटर पानी डालें। अब तला हुआ प्याज तथा अरबी मिलाएं।
11. इसे फॉयल पेपर के साथ कवर करें और ढक्कन के साथ बंद करें।
12. मध्यम आंच पर 12-15 मिनट के लिए कुक करें। इसे गैस से हटा दें।
13. तले हुए प्याज और धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
14. आपकी अरबी तैयार है। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!