बच्चों के लिए सुबह नाश्ते में बनाएं लो कैलोरी शुगर कुकीज़

Edited By Updated: 05 Jun, 2019 12:06 PM

ब्रेकफास्‍ट करना हर किसी के ...

ब्रेकफास्‍ट करना हर किसी के लिए बहुत जरुरी होता है। साथ ही सही और हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट खाने से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है। लो कैलोरी फ़ूड मनुष्य को कई रोगों से बचाव करता है और खानपान पर हमेशा ध्यान रखे। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आप नाश्‍ते में यानी ब्रेकफास्‍ट में लो कैलोरी शुगर कुकीज़ बनाने की रेसिपी।

सामग्री
मैदा - 300 ग्राम
बेकिंग सोडा - 2 टीस्पून
मक्खन - 100 ग्राम
बराबर चीनी - 10 ग्राम
अंडा - 1
वेनिला एसेंस - 1टीस्पून
दूध - 200 मि.ली.

बनाने की विधि
1 सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें, उसमें 300 ग्राममैदा, 2 टीस्पून बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2 फिर एक और मिक्सिंग बाउल में, 100 ग्राम मक्खन डालें और अच्छी तरह से फेंटें।
3  इसके बाद 10 ग्राम बराबर चीनी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
4  अब इसमें 1 अंडा, 1 टीस्पून वेनिला एसेंस मिलाएं और फिर से सारे मिश्रण को मिलाएं।
5   अब, तैयार मैदा मिश्रण डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
6   फिर 200 मि.ली.दूध डालें और इसे एक नर्म नर्म मैदा गूंध लें।
7   इसके बाद  20 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
8  फिर ठंडा किए हुए मैदे को एक रोलिंग पिन की मदद से चपटा करें। इससे घेरे काट लें।
9  इसे बेकिंग ट्रे पर रखें। अब मिक्सचर को ओवन में 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें। 20 मिनट तक बेक करें।
10  लो कैलोरी शुगर कुकीज़ सर्व करने के लिए तैयार है।   

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!