मजेदार रेसिपी है  नेपाली पनीर

Edited By Updated: 10 Nov, 2018 12:09 PM

बात चाहे पर्व-त्योहार की हो या फिर किसी समारोह की, मेन्यू में पनीर शामिल किए बिना बात नहीं बनती।

बात चाहे पर्व-त्योहार की हो या फिर किसी समारोह की, मेन्यू में पनीर शामिल किए बिना बात नहीं बनती। पनीर की ऐसी ही मजेदार रेसिपी है नेपाली पनीर जिसे आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री
पनीर - 330 ग्राम
तेल -  फ्राइंग के लिए
पानी - 1 लीटर
फूलगोभी - 130 ग्राम
शिमला मिर्च - 120 ग्राम
मशरूम - 140 ग्राम
ठंडा पानी
तेल - 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च - 5
अदरक - 1 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
प्याज - 200 ग्राम
टमाटर - 240 ग्राम
करी पाउडर - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
पालक - 180 ग्राम
पानी - 250 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 135 ग्राम
धनिया - 2 टेबल स्पून

तैयारी
1. सबसे पहले 330 ग्राम पनीर लें और इसे मध्यम आकार के क्यूब्स में काट लें।
2. एक पैन में तेल गर्म कर  पनीर क्यूब्स को तलकर टिशू पेपर पर निकाल लें।
3.इसके बाद कड़ाही में 1 लीटर पानी गर्म करें। इसमें फूलगोभी, शिमला मिर्च तथा मशरूम डालकर उबाल
लें।
4. सब्जियों को ठंडे पानी में डालकर 5 मिनट के लिए रखें और फिर पानी से निकाल दें।
5. एक कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म। इसमें सूखी लाल मिर्च डालें।
6. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। हल्दी डालें।
7. अब प्याज डालकर भूनें। टमाटर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
8. अब इसमें  गोभी, शिमला मिर्च, मशरूम तथा तला हुआ पनीर डालकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट के
लिए कुक करें।
9.  इसके बाद करी पाऊडर,नमक तथा काली मिर्च मिलाएं। पालक डालें।
10. फिर पानी डालकर उबालें । अब ताजा क्रीम मिलाएं। मध्यम आंच पर 7-10 मिनट के लिए कुक करें।
11. 2 चम्मच धनिया मिलाएं। नेपाली पनीर तैयार है। रोटी या नान के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!