बहुत ही टेस्‍टी लगता है भरवां टमाटर

Edited By Updated: 18 Sep, 2018 12:53 PM

यदि आप वही साधारण सी ग्रेवी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्‍कुल सही जगह पर आएं हैं। आज हम अपको मलाई ग्रेवी के साथ भरवां टमाटर बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में बहुत ही टेस्‍टी लगता है। इस ग्रेवी को आप नान या फिर गर्मा गर्म...

यदि आप वही साधारण सी ग्रेवी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो आप बिल्‍कुल सही जगह पर आएं हैं। आज हम अपको मलाई ग्रेवी के साथ भरवां टमाटर बनाना सिखाएंगे जो कि खाने में बहुत ही टेस्‍टी लगता है। इस ग्रेवी को आप नान या फिर गर्मा गर्म पराठे के साथ खा सकते हैं। भरवां टमाटर की सटफिंग बिल्‍कुल भी साधारण नहीं है और इसमें भरने के लिए हम पनीर, चीज, मेवे, गर्म मसालों तथा आलू का प्रयोग करते हैं। तो आइए जानते हैं भरवां टमाटर इन मलाई ग्रेवी बनाने कि विधि-
 

सामग्री
तेल - 30 मिलीलीटर
जीरा - 1 टी स्पून
हींग - 1/4 चम्मच
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज - 120 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
उबले मैश आलू - 480 ग्राम
Grated पनीर - 190 ग्राम
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
टमाटर - 770 ग्राम
तेल - फ्राइंग के लिए
तेल - 15 मिलीलीटर
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टी स्पून
प्याज प्यूरी - 330 ग्राम
टमाटर लुगदी - 270 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
पानी - 220 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 120 ग्राम

तैयारी
1. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालकर भूनें।
2. हींग, अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च  डालकर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें
3. फिर प्याज डालकर भूनें। 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं।
4. अब उबले मैश आलू तथा पनीर मिलाएं और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. लाल मिर्च, नमक तथा  गर्म मसाला मिलाएं।
6. 2 चम्मच धनिया मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. 770 ग्राम टमाटर लें और इसे ऊपर से थोड़ा काट कर खाली कर लें।
8. टमाटर के अंदर से निकला पल्प रख लें,ये ग्रेवी बनाने के लिए काम आएगा।
9. एक पैन में कुछ तेल गर्म करें, इसमें खाली किए टमाटर हलके भूनें। जब टमाटर नरम हो तो ठंडा कर इसमें तैयार आलू-पनीर मसाला डालें।
10. एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। उसमें अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर
1 - 2 मिनट के लिए भूनें।
11. फिर 330 ग्राम प्याज प्यूरी डालें।
12. अब टमाटर के अंदर से निकाल पल्प डालकर पकाएं।
13. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। लाल मिर्च,  नमक तथा धनिया पाऊडर मिलाएं।
14. फिर, 220 मिलीलीटर पानी मिलाएं और उबाल आनें दें।
15. 120 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं। इसे फिर से उबाल आनें दें। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
16. अब, इसमें भरवां टमाटर मिलाएं। ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम गर्मी पर 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
17. ढक्कन खोलें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर इसे ढक्कन से ढके और मध्यम  आंच पर लगभग 3-5 मिनट तक पकाएं।
18.गैस बंद कर दें। धनिएं के साथ गार्निशिंग करें।
19. रोटी, नान या चावल के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!