संडे का गुडलक: गणेश जयंती पर मिलेगा हर समस्या का समाधान

Edited By Updated: 21 Jan, 2018 07:35 AM

रविवार दि॰ 21.01.18 को माघ शुक्ल चतुर्थी पर गणेश जयंती व तिल कुंड चतुर्थी व माघ विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यतानुसार माघ शुक्ल चतुर्थी को सर्वप्रथम गणेश तरंगे पृथ्वी पर आईं थीं। अत: इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। दक्षिण भारतीय...

रविवार दि॰ 21.01.18 को माघ शुक्ल चतुर्थी पर गणेश जयंती व तिल कुंड चतुर्थी व माघ विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यतानुसार माघ शुक्ल चतुर्थी को सर्वप्रथम गणेश तरंगे पृथ्वी पर आईं थीं। अत: इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। दक्षिण भारतीय मान्यतानुसार इस दिन श्रीगणेश का जन्म हुआ था, अतः इस दिन को गणेशजी के जन्म दिन के रूप में मनाया जाता हैं। तिल कुंड चतुर्थी पर गणपती का प्रभाव 1000 गुना अधिक कार्यरत होता है। गणेश के स्पंदन व चतुर्थी पर पृथ्वी का स्पंदन एक समान होने के कारण, पृथ्वी व गणपती एक-दूसरे हेतु अनुकूल होते हैं अर्थात इस दिन श्रीगणेश के स्पंदन पृथ्वी पर अधिक मात्रा में आता हैं। इस तिथि पर की गई गणेश उपासना उपासक को सर्वाधिक लाभ देती है। शास्त्र अग्निपुराण में भोग व मोक्ष की प्राप्ति हेतु तिल कुंड चतुर्थी के व्रत का विधान बताया गया है। इस चतुर्थी पर चंद्रदर्शन निषेध है तथा देखने पर मानसिक विकार उत्पन्न होते हैं। गणेश जयंती पूजा में लाल वस्त्र, लाल फूल एवं रक्तचंदन का प्रयोग किया जाता है। गणेश जयंती के व्रत, पूजन व उपाय से संकटों का नाश होता है, मनोविकार दूर होते हैं व समस्याओं का समाधान होता है। 


विशेष पूजन विधि: पूर्वमुखी होकर लाल वस्त्र बिछाकर, सुपारी पर मौली से गणपती बनाकर इसकी स्थापना करें। तांबे की दिये में तिल के तेल का दीप करें, गुगल धूप करें, रोली चढ़ाएं व अशोक के पत्ते चढ़ाएं व लाल फूल चढ़ाएं। लाल चंदन की माला से इन विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें।


पूजन मुहूर्त: दिन 12:11 से दिन 12:53 तक। (अभिजीत)
पूजन मंत्र: ॐ गं गणाधिपाय नमः॥


आज का शुभाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 12:11 से दिन 12:53 तक।
आज का अमृत काल: रात 22:35 से रात 00:17 तक।
आज का राहु काल: शाम 16:28 से शाम 17:47 तक। 
आज का गुलिक काल: दिन 15:09 से शाम 16:28 तक। 
आज का यमगंड काल: दिन 12:32 से दिन 13:51 तक।


यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।
वर्जित मुहूर्त: पृथ्वी वासिनी भद्रा सूर्योदय से लेकर शाम 15:33 तक रहेगी, जिसमें शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
लाल।
आज का गुडलक दिशा: पूर्व।
आज का गुडलक मंत्र: ॐ कूष्माण्ड सामसम्भूतये नमः॥
आज का गुडलक टाइम: शाम 18:00 से शाम 19:00 तक। 


आज का बर्थडे गुडलक: संकट नाश हेतु गणपती पर लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: समस्याओं के समाधान हेतु सिंदूर चढ़ी दूर्वा गणपती पर चढ़ाएं।


गुडलक महागुरु का महा टोटका: मनोविकार से मुक्ति हेतु सिर से जायफल वारकर गणपती पर चढ़ाएं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!