ज्योतिषीय भविष्यवाणी: विश्व में बढ़ेगा भारत का वर्चस्व

Edited By Updated: 09 Aug, 2016 12:22 PM

astrological prediction

11 अगस्त को विशेष खगोलीय घटना होने वाली है जिसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व माना गया है। देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में 13 माह गोचर के पश्चात 11 अगस्त को रात्रि 09:27 बजे बृहस्पति ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जो अगले 13 महीने सितंबर 2017...

11 अगस्त को विशेष खगोलीय घटना होने वाली है जिसका ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्व माना गया है। देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में 13 माह गोचर के पश्चात 11 अगस्त को रात्रि 09:27 बजे बृहस्पति ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जो अगले 13 महीने सितंबर 2017 तक कन्या राशि में ही रहेंगे। गुरु का कन्या राशि में गोचर शोक का सूचक कहा गया है। बुध और गुरु पारस्परिक सम्बन्ध देखा जाए तो सम और शत्रु का है। गुरु का यह तृतीय गोचर संसार भर में भारत का यश, कीर्ति और ख्याति बढ़ाएगा। धर्म को बढ़ावा देने वाला राष्ट्र विकास आय में वृद्धि एवं उन्नति प्रदान करवाएगा।

बृहस्पति का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के घर में कराएगा तांडव!

जब भाग्य स्थान में आएंगे गुरु तब मकर राशि के अच्छे दिन होंगे शुरू

इसी कारण उज्जैन के सिंहस्त में अमृतमयी योग बने थे और अब वो योग समाप्त हो जाएंगे। विवाह के योग अब बनना शुरू हो जाएंगे वृषभ, मकर, और मीन राशि के लिए श्रेष्ठ मेष, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि वाले जातको के लिए विपरीत एवं अन्य राशियों के लिए इसका सामान्य प्रभाव रहेगा वैसे तो सभी ग्रह कुछ दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं परंतु देव गुरु 13 महीने तक कन्या राशि में रहेंगे इसलिए यह जानना जरुरी हो जाता है की इसका विभिन्न राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। (केवल बृहस्पति ग्रह का विभिन्न राशियों पर प्रभाव)

1) मेष: सामान्य प्रभाव- शत्रु, व्यय, नुकसान परंतु सुखदायी रहेगा।

2) वृषभ: अच्छा प्रभाव- शिक्षा, संतति सुख एवं धार्मिक कार्य होंगे।

3) मिथुन: बुरा प्रभाव- सुख में कमी लड़ाई-झगड़ा परेशानियां बढ़ाएगा।

4) कर्क: शुभ गोचर- मान-सम्मान मिलेगा जिससे प्रतिष्ठा में बढ़ौतरी होगी।

5) सिंह: धन प्राप्त होगा- पदोन्नति परंतु शत्रु प्रबल रहेंगे एवं अस्वस्थता उत्पन्न कर सकते हैं।

6) कन्या: अति शुभ- लाभ प्राप्त होगा, वैवाहिक सुख बढ़ेगा, विद्या एवं धर्म में रूचि बढ़ेगी।

7) तुला: बुरा प्रभाव रहेगा- शत्रु एवं खर्च की चिंता बनी रहेगी, यात्रा अधिक होगी। 

8) वृश्चिक: अति शुभ- आय कारक, ख्याति सम्मान, विद्या और ज्ञान प्राप्त होगा।

9) धनु: रोजगार, प्रमोशन होगा, धन-समृद्धि में वृद्धि देगा, रुके हुए काम बनने लगेंगे।

10) मकर: मांगलिक कार्य होंगे स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संतति सुख देगा।

11) कुम्भ: अच्छा नहीं रहेगा अवनति, व्यय, नुकसान देगा परन्तु सुखदायी रहेगा।

12) मीन: अच्छा प्रभाव रहेगा सुख-स्वास्थ्य, ख्याति, भाग्य और आय बढ़ाएगा। 

उपरोक्त फल कथन गुरु गोचर के अनुसार है, अधिक सटीक फल कथन पत्रिका देख कर ही बताया जा सकता है।

प्रस्तुति ज्योतिषी पं. सोमेश्वर जोशी

someshjoshimca@gmail.com 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!