
तेल आयातकों की माह अंत की डालर मांग से आज अंतरबैंक विदेशी विनियम बाजार में डालर की तुलना में रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 55.74 प्रति डालर पर खुला।

डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे की गिरावट के साथ 55.68 पर खुला है। हालांकि खुलने के बाद ही रुपए में मामूली मजबूती भी देखने को मिली। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपए 55.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया में चार दिन से जारी तेजी आज थम गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर की तुलना में रुपया 18 पैसे कमजोर होकर 55.44 प्रति डॉलर पर खुला।

यूरो एवं अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डालर में नरमी के रुख के बीच आज अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रुपया 28 पैसे मजबूत होकर 55.21 के स्तर पर खुला।

विदेश में यूरो की तुलना में डॉलर में कमजोरी के बीच अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत होकर 55.41 प्रति डॉलर पर खुला।

निर्यातकों और कुछ बैंकों की डॉलर बिकवाली से अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया आज शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की बढ़त के साथ 55.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक का डालर कोष घटने तथा आयातकों की मांग से गत सप्ताह स्थानीय विदेशी मुद्रा बाजार में अमरीकन डॉलर फिर चमकने लगा। दूसरी ओर लंदन एक्सचेंज में यूरो व पौंड की तुलना में डालर की हालत कुछ पतली रही जबकि जापानी करंसी पर यह हावी

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में सात पैसे सुधरकर 55.68 रुपए दर्ज किया गया। विदेशों में यूरो की तुलना में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपए को बल मिला।

वैश्विक स्तर पर मांग में नरमी के बीच भारत का निर्यात इस साल जुलाई महीने में 14.8 प्रतिशत घटकर 22.4 अरब डॉलर रह गया। जुलाई 2011 में देश से 26.3 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। विदेश व्यापार महानिदेशक अनूप पुजारी ने संवाददाताओं को बताया कि आलोच्य महीने में आयात भी 7.61 प्रतिशत घटकर 37.9 अरब डॉलर रहा।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया आज अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 29 पैसे टूटकर 55.63 रुपए प्रति डॉलर रहा। रुपए में लगातार तीसरे सत्र में नरमी चल रही है।