बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी नई Audi Q7, लाखों में है लग्जरी कार की कीमत

Edited By Updated: 30 May, 2023 02:00 PM

bipasha basu and karan singh grover bought audi q7 car

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी देवी के लिए नई लग्जरी कार खरीदी है। इस कार का नाम Audi Q7 है। Audi Q7 कार की कीमत 84.70 लाख रुपये से लेकर 92.30 के बीच है।...

ऑटो डेस्क. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी देवी के लिए नई लग्जरी कार खरीदी है। इस कार का नाम Audi Q7 है। Audi Q7 कार की कीमत 84.70 लाख रुपये से लेकर 92.30 के बीच है। बिपाशा और करण ने कार के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की हैं। 

PunjabKesari


लुक और डिजाइन

Audi Q7 में हायर एयर  इनलेट्स,पैनोरोमिक सनरूफ, हाई ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज, इंटिग्रेटेड वॉशर नोज़ल्‍स के सीथ एडैप्टिव विंड शील्ड वाइपर्स आदि मिलते है। वहीं इसमें 48.26 सेमी (आर19) 5 आर्म स्टार स्टाइल डिजाइन के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

Audi Q7 में 8 एयरबैग दिए गए हैं। इसकी दूसरी पंक्ति की सीटों को एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं तीसरी पंक्ति की सीटों पर 7 लोग बैठ सकते हैं। साथ ही इन्हें इलेक्ट्रिकली फोल्ड भी किया जा सकता है। ड्राइवर की सहायता एवं सुविधा के लिए स्पीड लिमिटर के साथ क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री के कैमरे के साथ पार्क असिस्ट और स्‍टीयरिंग असिस्‍ट के साथ लेन डिपार्चर वॉर्निंग दी गई है।

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!