महिंद्रा थार ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल किया 1 लाख यूनिट्स के उत्पादन का आंकड़ा

Edited By Updated: 30 Mar, 2023 10:34 AM

mahindra thar accomplish production milestone of one lakh units

महिंद्रा ने न्यू जेनरेशन थार को अक्तूबर 2020 में लॉन्च किया था। तब से ये भारतीय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हाल ही में महिंद्रा ने ऐलान किया है कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में लेटेस्ट जेनरेशन थार एसयूवी के लिए 1,00,000 यूनिट्स के उत्पादन का मील...

ऑटो डेस्क. महिंद्रा ने न्यू जेनरेशन थार को अक्तूबर 2020 में लॉन्च किया था। तब से ये भारतीय लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। हाल ही में महिंद्रा ने ऐलान किया है कि उसने 2.5 साल से भी कम समय में लेटेस्ट जेनरेशन थार एसयूवी के लिए 1,00,000 यूनिट्स के उत्पादन का मील का पत्थर हासिल किया है। इस एसयूवी ने अपनी परफॉर्मेंस और डिजाइन के लिए कई अवार्ड्स और तारीफें बटोरी हैं।

PunjabKesari
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा- 'हम थार को इतनी सारी यादों और यात्राओं का हिस्सा बनते हुए देखकर रोमांचित हैं, चाहे वह कैंपिंग एडवेंचर हो या दोस्तों के साथ वीकेंड गेटअवे।'

PunjabKesari
महिंद्रा थार 4x4 (AWD) और RWD दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 4x4 वेरिएंट को ऑफ-रोडिंग एडवेंचर की तलाश करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मजबूत ड्राइवट्रेन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई ट्रांसफर केस जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। RWD वेरिएंट को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजमर्रा की आरामदायक आवाजाही के साथ-साथ हाईवे में ड्राइविंग करना चाहते हैं। 

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!