10g Gold Rate in Delhi: दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,59,000 रुपए के पार पहुंचा 10 gram Gold, जानें चांदी का रेट

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 10:31 AM

10g gold surpasses 1 59 000 in delhi bullion market

मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 850 रुपए बढ़कर 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी। 99.9

बिजनेस डेस्कः मजबूत वैश्विक रुख के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 850 रुपए बढ़कर 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 2.64 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। बाजार सूत्रों ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 1,58,650 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर बंद हुई थी। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतें 2,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रहीं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 30.83 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 2.55 प्रतिशत बढ़कर 80.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। कोटक सिक्योरिटीज के जिंस शोध विभाग में सहायक उपाध्यक्ष कायनात चेनवाला ने कहा, ''सोना 5,020 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया जबकि संभावित अमेरिका-ईरान संघर्ष पर बढ़ती चिंताओं के कारण चांदी भी 81 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई है।'' उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) से जुड़ी मुद्रास्फीति, चौथी तिमाही का जीडीपी और फ्लैश पीएमआई आंकड़ों सहित प्रमुख आर्थिक घोषणा से पहले निवेशक सतर्क रहे। 

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में तेज अस्थिरता के बाद खरीदार, गिरावट के समय लिवाली के लिए कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर अपेक्षाओं सहित वैश्विक संकेत, निकट अवधि की धारणा को प्रभावित कर रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!