2000 रुपए के नोट को लेकर बड़ी खबर, RBI ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Updated: 02 May, 2025 03:58 PM

2000 rupee notes worth 6 266 crore still in circulation rbi released data

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपए के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं। आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दो हजार रुपए के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपए के नोट वापस लेने के दो साल बाद भी 6,266 करोड़ रुपए मूल्य के नोट अभी भी चलन हैं। आरबीआई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दो हजार रुपए के बैंक नोट वैध मुद्रा बने हुए हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपए मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी। 

आरबीआई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि 30 अप्रैल, 2025 की स्थिति के अनुसार वर्तमान में दो हजार रुपए के कुल 6,266 करोड़ रुपए मूल्य के नोट चलन में हैं। 19 मई, 2023 की स्थिति के अनुसार, उस समय चलन में 2,000 रुपए के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में मौजूद 2,000 रुपए के 98.24 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गए हैं।'' 

दो हजार रुपए के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा सात अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी। चलन से हटाए गए 2,000 रुपए के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई के निर्गम कार्यालय नौ अक्टूबर, 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी 2,000 रुपए के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2,000 रुपए के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं। यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा हो जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!