3.45 रुपए के शेयर ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, लगातार लग रहा अपर सर्किट

Edited By Updated: 11 Apr, 2025 01:55 PM

a stock of rs 3 45 made investors millionaires upper circuit is being

शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। इस तेजी के माहौल में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, जिससे निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। इस तेजी के माहौल में ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) लिमिटेड का शेयर एक बार फिर सुर्खियों में रहा।

कंपनी के शेयरों ने लगातार चौथे सत्र में 5% का अपर सर्किट छू लिया और बीएसई पर ₹544.20 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप ₹16,335 करोड़ को पार कर गया। पिछले पांच वर्षों में इस कंपनी के शेयर की कीमत ₹3.45 से बढ़कर ₹544.20 तक पहुंच गई है। इस दौरान ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो आज उसकी निवेश राशि ₹1.5 करोड़ से अधिक हो गई होती।​

मार्च तिमाही में शानदार मुनाफा

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹94.20 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹39.93 करोड़ से दोगुने से भी ज्यादा है। पूरे वित्त वर्ष FY25 में कंपनी का मुनाफा ₹216.44 करोड़ रहा, जो FY24 के ₹47.01 करोड़ के मुकाबले लगभग साढ़े चार गुना ज्यादा है।

5 साल में 15,000% रिटर्न

पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर ने 15,000% से ज्यादा रिटर्न दिया है। 5 साल पहले इसकी कीमत ₹3.45 थी, जो अब बढ़कर ₹544 हो गई है यानी किसी निवेशक ने ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू ₹1.5 करोड़ से अधिक होती। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 650.23 रुपए है। इसी साल 8 जनवरी को यह इस स्तर पर पहुंचा था। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 247.75 रुपए है। पिछले साल 10 अप्रैल को यह इस स्तर पर पहुंचा था यानी एक साल में इसकी कीमत में दोगुने से अधिक हो चुकी है।

कंपनी की खासियत

कंपनी पावर ट्रांसफॉर्मर, रेक्टिफायर, फर्नेस ट्रांसफॉर्मर और अन्य हाई-वोल्टेज उपकरण बनाती है। यह बिजली, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है और अपने प्रोडक्ट्स को एशिया, अफ्रीका और मिडल ईस्ट में एक्सपोर्ट भी करती है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!