Gold-Silver Price Down: रिकॉर्ड बनाने के बाद अचानक गिरे सोने-चांदी के भाव, कीमतों में बड़ा उलटफेर

Edited By Updated: 17 Apr, 2025 04:00 PM

after making a record prices of gold and silver suddenly fell

लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने-चांदी की चमक पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचने के बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक गिरावट देखी गई। सोने की कीमत में 0.44% की गिरावट...

बिजनेस डेस्कः लगातार रिकॉर्ड बना रहे सोने-चांदी की चमक पर गुरुवार को ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचने के बाद दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक गिरावट देखी गई। सोने की कीमत में 0.44% की गिरावट आई और यह घटकर ₹95,241 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 1.06% गिरकर ₹94,681 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। 

PunjabKesari

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है।

साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना

अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!