ऑल टाइम हाई बनाने के बाद लुढ़के सोने के दाम, दो दिन में 2,700 से ज्यादा टूटा पीली धातु का दाम

Edited By Updated: 08 Apr, 2025 04:16 PM

after making an all time high gold prices fell price of yellow metal

सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹779 की गिरावट के साथ ₹88,306 रह गई है। इससे पहले यह ₹89,085 प्रति 10 ग्राम थी।

बिजनेस डेस्कः सोने और चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹779 की गिरावट के साथ ₹88,306 रह गई है। इससे पहले यह ₹89,085 प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की बात करें तो इसका भाव ₹812 टूटकर ₹89,580 प्रति किलो पर आ गया है, जबकि इससे पहले यह ₹90,392 प्रति किलो था।

हाल ही में दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छुआ था 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो तक गई थी, और 3 अप्रैल को सोना ₹91,205 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही सोना ₹2,708 सस्ता हो चुका है। बीते हफ्ते के अंत में यह ₹91,014 प्रति 10 ग्राम पर था। इसी तरह, चांदी भी ₹3,330 की गिरावट के साथ ₹92,910 से फिसल कर मौजूदा स्तर पर आ गई है। 

4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,400 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,880 रुपए है।
  • मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
  • कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
  • चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 82,250 रुपए और 24 कैरेट सोने की कीमत 89,730 रुपए है।
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!