13 दिन बैंक बंद, समय रहते निपटा लें जरूरी काम, बैंकिंग प्लान बनाने से पहले चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Edited By Updated: 26 Jun, 2025 12:14 PM

banks are closed for 13 days complete your important work on time

अगले महीने यानी जुलाई 2025 में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और 7 दिन क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। यदि आपको किसी जरूरी बैंकिंग कार्य को निपटाना है, तो छुट्टियों से पहले की...

बिजनेस डेस्कः अगले महीने यानी जुलाई 2025 में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार और 7 दिन क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। यदि आपको किसी जरूरी बैंकिंग कार्य को निपटाना है, तो छुट्टियों से पहले की योजना बना लें।

शिलॉन्ग में 12 से 14 जुलाई तक लगातार 3 दिन बैंक बंद

शिलॉन्ग में 12 जुलाई को दूसरा शनिवार, 13 को रविवार और 14 जुलाई को स्थानीय त्योहार 'बेह दीन्खलाम' के चलते लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

गंगटोक में 26 से 28 जुलाई तक बैंकिंग ठप

गंगटोक में भी 26 जुलाई (चौथा शनिवार), 27 (रविवार) और 28 जुलाई को ‘टेंडोंग लो रम फात’ पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई 2025 में कितनी और कब-कब रहेंगी बैंक की छुट्टियां?

3 जुलाई (बुधवार): खारची पूजा – अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
5 जुलाई (शनिवार): गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
6 जुलाई (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश।
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
13 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 जुलाई (सोमवार): बेहडेनखलाम – शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व – देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि – शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा – अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
20 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार, सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
27 जुलाई (रविवार): देशभर में साप्ताहिक अवकाश।
28 जुलाई (सोमवार): द्रुकपा त्शे-जी – गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

इन छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल बिना रुकावट जारी रख सकते हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसे काम छुट्टी के दिन भी किए जा सकते हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!