Bank Holidays in September: सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, काम निपटाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 10:44 AM

banks remain closed 14 days september check full list of holidays

अगर आपको सितंबर में चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट, KYC अपडेट या किसी अन्य जरूरी काम के लिए बैंक शाखा जाना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और

नई दिल्लीः अगर आपको सितंबर में चेक क्लियरेंस, बैंक ड्राफ्ट, KYC अपडेट या किसी अन्य जरूरी काम के लिए बैंक शाखा जाना है, तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। सितंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों, स्थानीय आयोजनों और साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक शाखाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी। हालांकि, सभी राज्यों में बैंक 14 दिन बंद नहीं रहेंगे। 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के मुताबिक कुछ अवकाश क्षेत्रीय हैं यानी किसी खास त्योहार या स्थानीय अवसर पर एक राज्य में बैंक बंद हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी।

सितंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 4 सितंबर, शुक्रवार: जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 सितंबर, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश।
  • 11 सितंबर, शुक्रवार: नगर निगम चुनाव के कारण जयपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 12 सितंबर, शनिवार: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के चलते सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 14 सितंबर, सोमवार: गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी/हरतालिका के चलते बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 सितंबर, मंगलवार: संवत्सरी/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरे दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 20 सितंबर, रविवार: देशभर में साप्ताहिक अवकाश।
  • 21 सितंबर, सोमवार: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के अवसर पर गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 22 सितंबर, मंगलवार: करमा पूजा के कारण रांची में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
  • 23 सितंबर, बुधवार: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर जम्मू में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 सितंबर, शुक्रवार: इंद्रजात्रा पर्व के चलते गंगटोक में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 26 सितंबर, शनिवार: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 सितंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग से नहीं रुकेगा काम

बैंक शाखाओं के बंद रहने के बावजूद ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सेवाओं का इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जा सकता है। वहीं, जरूरत पड़ने पर ATM से नकद निकासी भी की जा सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!