Stock Market Updates: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1430 अंक टूटा, निफ्टी 22,123 पर कर रहा कारोबार

Edited By Updated: 28 Feb, 2025 01:01 PM

big fall in the market bse fell by 1430 points nifty is trading at 22 123

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में करीब 1430 अंकों की गिरावट है। ये 73,181 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 421अंक की गिरावट है, ये 22,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स में करीब 1430 अंकों की गिरावट है। ये 73,181 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 421अंक की गिरावट है, ये 22,123 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में गिरावट और केवल दो में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में गिरावट और केवल चार में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में आज गिरावट है।

सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी IT में 3.27%, ऑटो में 2.65%, मीडिया में 2.50%, सरकारी बैंकों में 2.05% और मेटल में 1.82% है। इसके अलावा, फार्मा, बैंकिंग, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1% तक की गिरावट है।

निवेशकों की वेल्थ 7.5 लाख करोड़ रुपए घटी

शेयर बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 7.5 लाख करोड़ रुपए घट गई। शुक्रवार, 28 फरवरी को सुबह 10 बजे BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 385 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 27 फरवरी को यह लगभग 393 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार में गिरावट के 3 कारण

  • आज तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी होंगे। इससे पहले निवेशक सतर्क है। भारत की अर्थव्यवस्था इस तिमाही में 6.3% की दर से बढ़ने का अनुमान है। सरकारी खर्चों में बढ़ोतरी ने घरेलू मांग की कमजोरी की भरपाई करने में मदद की। हालांकि, आगे की ग्रोथ को लेकर अनुमान थोड़ा संयमित है।
  • गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की कि कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ 4 मार्च से लागू होगा। इसके अलावा, चीन पर पहले से लगे 10% टैरिफ के साथ 4 मार्च से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इससे बाजारों में दबाव बढ़ गया है। अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट है।
  • 27 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 556.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 2025 में विदेशी निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक वैल्यू के भारतीय शेयरों को बेच दिया है। इस बीच, म्यूचुअल फंड सहित घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस अवधि के दौरान 83,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

ग्लोबल मार्केट में 3% तक गिरावट

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 2.81%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 2.27%, कोरिया के कोस्पी में 3.08% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.88% की गिरावट है।
27 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 556.56 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,727.11 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
27 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.45% की गिरावट के साथ 43,239 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स 1.59% ऊपर 5,861 पर और नैस्डैक 2.78% चढ़कर 18,544 के स्तर पर बंद हुआ।

कल शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा

कल यानी गुरुवार (27 फरवरी) को सेंसेक्स में 10 अंक की तेजी के साथ 74,612 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंक गिरकर 22,545 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में गिरावट और 16 में तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट 19 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के मीडिया सेक्टर में 3.58% और ऑटो सेक्टर में 1.51% की सबसे ज्यादा गिरावट रही। जबकि निफ्टी बैंक, मेटल और फाइनेंशियल सर्विसेज के इंडेक्स में 1% तक की रही।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!