SBI का बड़ा तोहफा: YONO में AI फीचर्स और नई डिजिटल सुविधाएं लॉन्च

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 02:44 PM

big gift from sbi ai features and new digital facilities launched on yono

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने 71वें बैंक दिवस के मौके पर ग्राहकों के लिए नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल सुविधाओं की घोषणा की है। बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो (YONO) को और अधिक उन्नत...

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने 71वें बैंक दिवस के मौके पर ग्राहकों के लिए नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजिटल सुविधाओं की घोषणा की है। बैंक ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो (YONO) को और अधिक उन्नत बनाते हुए नए ग्राहक अनुभव और कई नई तकनीकी सुविधाएं जोड़ी हैं।

नई सुविधा के तहत अब ग्राहक एक ही प्रक्रिया में 3-इन-1 ऑनबोर्डिंग के जरिए सेविंग अकाउंट, डीमैट अकाउंट और SBI Cap Securities के साथ ट्रेडिंग अकाउंट एक साथ खोल सकेंगे। इससे निवेश की शुरुआत और भी आसान और तेज हो जाएगी।

बैंक ने यह भी बताया कि पात्र ग्राहक अब बिना शाखा जाए अपने सेविंग अकाउंट को ऑनलाइन कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट में बदल सकेंगे या मौजूदा सैलरी अकाउंट को अपग्रेड कर सकेंगे।

YONO प्लेटफॉर्म पर एक नया “सस्टेनेबिलिटी जर्नी” फीचर भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए ग्राहक डिजिटल लेनदेन से होने वाली कार्बन उत्सर्जन बचत और अपना मासिक ग्रीन स्कोर देख सकेंगे। इसके साथ ही फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर भी जोड़ा गया है, जो ग्राहकों के खाते, लोन, निवेश, बीमा और खर्च का एकीकृत विश्लेषण देगा।

कॉरपोरेट और MSME ग्राहकों के लिए YONO बिजनेस पर eTrade सुविधा का विस्तार किया गया है। अब इनलैंड, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ट्रेड फाइनेंस से जुड़े सभी लेनदेन मोबाइल पर ही देखे, ट्रैक और अधिकृत किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रियाएं तेज और पारदर्शी होंगी।

इसके अलावा SBI ने एक नया AI-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट “YONO G” भी लॉन्च किया है, जो 24 घंटे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और उत्पादों से जुड़े सवालों के तुरंत जवाब देगा और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!