कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, इस साल वेतन में हो सकती है 10% की वृद्धि

Edited By Updated: 22 Mar, 2023 11:41 AM

big news for employees there may be 10 increase in salary this year

देश में निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 2023 में औसतन 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। सर्वाधिक वृद्धि ई-कॉमर्स, पेशेवर सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। पेशेवर...

मुंबईः देश में निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 2023 में औसतन 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। सर्वाधिक वृद्धि ई-कॉमर्स, पेशेवर सेवाओं और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में देखने को मिल सकती है। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। पेशेवर सेवाएं देने वाली ईवाई की रिपोर्ट ‘फ्यूचर ऑफ पे' 2023 में कहा गया है कि देश में 2023 में वेतन में औसतन 10.2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। यह 2022 में औसतन 10.4 प्रतिशत की तुलना में कम है लेकिन इसके बावजूद दहाई अंक में है।

इसमें कहा गया है कि इस साल वेतन में अनुमानित वृद्धि सभी क्षेत्रों में देखने को मिलेगी, जो 2022 की तुलना में मामूली कम होगी। हालांकि, कल-कारखानों में काम करने वाले कामगारों के मामले में इस साल वेतन में 2022 की तुलना में कम वृद्धि की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा जिन क्षेत्रों में वेतन में वृद्धि की उम्मीद है, वे सभी प्रौद्योगिकी से जुड़े हैं। 

इसमें कहा गया है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 12.5 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। उसके बाद पेशेवर सेवाओं में 11.9 प्रतिशत तथा आईटी क्षेत्र में 10.8 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। ईवाई की रिपोर्ट सर्वे पर आधारित है। यह सर्वे दिसंबर, 2022 से फरवरी, 2023 के बीच किया गया। इसमें देश में मझोले से लेकर बड़े संगठनों के 150 मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शामिल हुए। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!