Bank of Baroda Alert: पेंशनर्स को निशाना बना रहे जालसाज, बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की फ्रॉड अलर्ट एडवाइजरी

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 06:00 PM

bob alerts customers fraudsters are targeting pensioners

देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों के बीच Bank of Baroda ने अपने ग्राहकों, खासकर सीनियर सिटीजंस, पेंशनर्स और पूर्व कर्मचारियों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने चेतावनी दी है कि जालसाज फर्जी ‘पेंशनर कार्ड’ और भ्रामक मैसेज के जरिए बुजुर्ग...

बिजनेस डेस्कः देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड मामलों के बीच Bank of Baroda ने अपने ग्राहकों, खासकर सीनियर सिटीजंस, पेंशनर्स और पूर्व कर्मचारियों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने चेतावनी दी है कि जालसाज फर्जी ‘पेंशनर कार्ड’ और भ्रामक मैसेज के जरिए बुजुर्ग ग्राहकों को निशाना बना रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

बैंक के अनुसार, हाल के दिनों में सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से फर्जी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। इन मैसेज में ‘नया पेंशनर कार्ड’, ‘पेंशन अपडेट’ या ‘वेरिफिकेशन’ के नाम पर लिंक भेजे जा रहे हैं, जिन पर क्लिक करने के लिए ग्राहकों को उकसाया जाता है।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसने सोशल मीडिया या किसी बाहरी लिंक के माध्यम से कोई नया पेंशनर कार्ड जारी नहीं किया है। इंटरनेट पर प्रसारित ऐसे सभी ऑफर और कार्ड फर्जी हैं।

जालसाज कैसे फंसा रहे हैं शिकार?

बैंक के मुताबिक फ्रॉडस्टर आमतौर पर ये तरीके अपना रहे हैं:

  • फर्जी पेंशनर कार्ड या ऑफर का संदेश भेजना
  • ओटीपी, पिन, सीवीवी, आधार, पैन या बैंक डिटेल मांगना
  • ‘केवाईसी अपडेट’ या ‘पेंशन वेरिफिकेशन’ के नाम पर लिंक शेयर करना
  • खुद को बैंक अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताना

बैंक ने दोहराया है कि वह कभी भी फोन, व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए ग्राहकों से गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।

ग्राहकों के लिए सुरक्षा सुझाव

बैंक ने पेंशनर्स और सीनियर सिटीजंस को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है:

  • किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें
  • ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें
  • किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या संदिग्ध ऐप इंस्टॉल न करें
  • किसी भी ऑफर या संदेश की पुष्टि नजदीकी शाखा या आधिकारिक कस्टमर केयर से करें

यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, तो उसका जवाब न दें और तुरंत अपनी नजदीकी शाखा या आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें। बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी अनजान संदेश पर भरोसा न करें, ताकि उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!