कच्चा तेल फिर 100 डॉलर से नीचे, चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट्स

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Jul, 2022 10:42 AM

crude oil again below 100 check petrol diesel rates

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत फिर से 100 डॉलर से नीचे आ गई है। आज सोमवार को यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रहा है। क्रूड सस्ता होने के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की आस बढ़ जाती है लेकिन फिलहाल अभी पेट्रोल-डीजल की...

बिजनेस डेस्कः इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमत फिर से 100 डॉलर से नीचे आ गई है। आज सोमवार को यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे ट्रेड कर रहा है। क्रूड सस्ता होने के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की आस बढ़ जाती है लेकिन फिलहाल अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की संभावना कम दिख रही है। इसकी वजह से क्रूड कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव।

आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट में 6 अप्रैल को बदलाव हुआ था। उसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपए लीटर मिल रहा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर
  • मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
  • चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
  • कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!