छोटे पैकट की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान, 5, 10 और 20 रुपए वाले पैक की बढ़ी डिमांड

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 05:56 PM

customer preference shifts towards small packets demand increased

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब भारतीय ग्राहकों की जेब पर साफ दिखने लगा है। अब किराने की दुकानों और सुपरमार्केट में लोग बड़े पैकेट की बजाय 5, 10 और 20 रुपए वाले छोटे पैक ज्यादा खरीद रहे हैं। खाद्य तेल, बिस्किट,...

बिजनेस डेस्कः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब भारतीय ग्राहकों की जेब पर साफ दिखने लगा है। अब किराने की दुकानों और सुपरमार्केट में लोग बड़े पैकेट की बजाय 5, 10 और 20 रुपए वाले छोटे पैक ज्यादा खरीद रहे हैं। खाद्य तेल, बिस्किट, साबुन, शैंपू और डिटर्जेंट के छोटे पैक की बिक्री में अप्रैल में जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में 4 से 10 फीसदी तक बढ़ी है। 

FMCG कंपनियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों ने पैकेजिंग और उत्पादन लागत पर दबाव बढ़ाया है। प्लास्टिक पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले PET और HDPE जैसे पॉलीमर कच्चे तेल से तैयार होते हैं, जिसके कारण लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसके चलते कई कंपनियों ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों में कीमतों में 4 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की है।

हालांकि छोटे पैकेट्स में कंपनियां कीमतें बढ़ाने की बजाय वजन कम कर रही है, जिससे बिक्री प्रभावित न हो। यही कारण है कि लोग छोटे पैकेट्स ज्यादा खरीद रहे हैं। उद्योग के आंकड़ों के मुताबिक, 20 रुपए तक के बिस्किट पैक की बिक्री बड़े पैक से 3 से 4 फीसदी ज्यादा रही। इसी तरह 5 और 10 रुपए वाले पैक की बिक्री बढ़ रही है और ये पैक कंपनी की कुल बिक्री का 60 से 65 फीसदी हिस्सा हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव कम नहीं होता और कच्चे तेल की कीमतें स्थिर नहीं होतीं, तब तक कंपनियों पर लागत का दबाव बना रहेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!