Indian Currency: रुपया भले डॉलर के आगे फिसला लेकिन इन देशों में दिखा रहा है अपनी ताकत

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 10:49 AM

even though rupee has slipped against dollar strength in these countries

इजरायल-ईरान तनाव के चलते हाल के दिनों में भारतीय रुपए में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ी कमजोरी देखी गई है बुधवार को यह 13 पैसे और मंगलवार को 30 पैसे टूटा, बृहस्पतिवार को रुपया 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.57 पर आ गया। फिर भी दुनियाभर के...

बिजनेस डेस्कः इजरायल-ईरान तनाव के चलते हाल के दिनों में भारतीय रुपए में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ी कमजोरी देखी गई है बुधवार को यह 13 पैसे और मंगलवार को 30 पैसे टूटा, बृहस्पतिवार को रुपया 14 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.57 पर आ गया। फिर भी दुनियाभर के 26 देशों में भारतीय रुपए की ताकत बनी हुई है। इनमें एशिया से लेकर यूरोप तक के देश शामिल हैं, जहां एक भारतीय रुपया स्थानीय करेंसी के मुकाबले मजबूत स्थिति में है। इसमें ईरान के रियाल से लेकर लेबनान पाउंड और वियतनाम का डोंग भी रुपए का सलाम ठोकता हुआ नजर आ रहा है।

वर्तमान दरों के मुताबिक

  • ईरान: ₹1 = 487.46 ईरानी रियाल
  • लेबनान: ₹1 = 1036.07 लेबनानी पाउंड
  • वियतनाम: ₹1 = 301.97 वियतनामी डोंग
  • इंडोनेशिया: ₹1 = 188.02 इंडोनेशियाई रुपिया
  • कोलंबिया: ₹1 = 47.41 पेसो
  • नाइजीरिया: ₹1 = 17.89 नायरा
  • दक्षिण कोरिया: ₹1 = 15.90 वोन
  • इराक: ₹1 = 15.15 दिनार
  • अर्जेंटीना: ₹1 = 13.46 पेसो
  • चिली: ₹1 = 10.89 पेसो

पड़ोसी देशों में भी दिखी मजबूती

  • पाकिस्तान: ₹1 = 3.27 पाकिस्तानी रुपया
  • जापान: ₹1 = 1.67 येन
  • नेपाल: ₹1 = 1.60 नेपाली रुपया
  • बांग्लादेश: ₹1 = 1.41 टका

जानकारों की राय

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी के मुताबिक, वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपए पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अगर वेस्ट एशिया में तनाव कम होता है, तो वैश्विक बाजारों में सुधार और रुपए की स्थिति में मजबूती देखी जा सकती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!