IPL शुरू होने से पहले इस टीम में हुआ बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने सबको चौंकाया

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 11:29 PM

there was a big change in this team before the start of ipl

आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। दहिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय...

नेशनल डेस्क : आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। दहिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे मैच खेले हैं। क्रिकेट करियर खत्म होने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक कई टीमों के साथ काम किया है।

कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव कर रही है गुजरात

गुजरात टाइटंस पिछले कुछ समय से अपने कोचिंग सेटअप को और मजबूत बनाने पर जोर दे रही है। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया था। अब विजय दहिया की एंट्री के साथ टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में और सुधार देखने को मिलेगा। घरेलू क्रिकेट में कोच के तौर पर दहिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा माना जाता है और उनकी गिनती अनुभवी कोचों में की जाती है।

आईपीएल में पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी

विजय दहिया का आईपीएल से पुराना रिश्ता रहा है। वह इससे पहले 2022 और 2023 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी रह चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दहिया दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलेंट स्काउट की भूमिका भी निभा चुके हैं, जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को पहचान दिलाने में मदद की थी।

आईपीएल में गुजरात टाइटंस का सफर

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में 2022 में एंट्री की थी और अपने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया था। इसके बाद टीम ने 2023 में भी शानदार खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया, हालांकि खिताबी मुकाबले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

2024 का सीजन टीम के लिए उतना सफल नहीं रहा और गुजरात प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। हालांकि 2025 में टीम ने वापसी करते हुए फिर से प्लेऑफ तक का सफर तय किया, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हारकर उसका अभियान समाप्त हो गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!