Sone Chandi ka Bhav: रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, आज इतनी सस्ती हुई 10g पीली धातु

Edited By Updated: 27 Nov, 2025 10:35 AM

gold and silver prices hit record highs 10g yellow metal

रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीतमों में नरमी आई है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम आज (27 नवंबर) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोना का भाव 0.38 फीसदी लुढ़क कर 1,25,455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.17 फीसदी की...

बिजनेस डेस्कः रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीतमों (Gold-Silver price) में नरमी आई है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम आज (27 नवंबर) गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोना का भाव 0.38 फीसदी लुढ़क कर 1,25,455 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.17 फीसदी की गिरावट आई है, ये 1,60,990 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,200 रुपए बढ़कर लगभग दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि यह बढ़त मुख्य रूप से अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की नई उम्मीदों के कारण हुई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,200 रुपए बढ़कर 1,29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) पर पहुंच गया। 13 नवंबर को, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाला सोना क्रमशः 1,30,900 रुपए और 1,30,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। 

बुधवार को चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 2,300 रुपए बढ़कर 1,63,100 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 33.50 डॉलर बढ़कर 4,164.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 1.71 प्रतिशत बढ़कर 52.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!