Gold Jewellery खरीदने वालों की मौज! कीमतों में आई बड़ी गिरावट, अब इतनी रह गई कीमत

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 11:12 AM

gold jewelry buyers are in for a treat prices have dropped

धनतेरस पर रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों में सोने की दरों में ₹7,600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की कमी देखी गई है। वहीं, चांदी के भावों में भी नरमी बनी हुई है।

बिजनेस डेस्कः धनतेरस पर रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों में सोने की दरों में ₹7,600 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की कमी देखी गई है। वहीं, चांदी के भावों में भी नरमी बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुझान

मंगलवार (28 अक्टूबर) को यूएस स्पॉट गोल्ड 0.30% गिरकर $3,989 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी $46.67 प्रति औंस पर आ गई। 

गिरावट की मुख्य वजहें

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिका–चीन व्यापार समझौते की उम्मीदें हैं। इससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य एसेट्स की ओर बढ़ा है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से सोना अब भी सबसे सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।

आज का सोने का भाव (28 अक्टूबर 2025)

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹1,23,420 / 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,13,140
  • मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद: 24 कैरेट ₹1,23,320 / 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,12,990
  • अहमदाबाद, पुणे: 24 कैरेट ₹1,23,320 / 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,13,040

सेफ हेवन बना रहता है गोल्ड

वैश्विक मंदी, युद्ध या ब्याज दरों में बदलाव जैसी परिस्थितियों में निवेशक अब भी सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश मानते हैं। भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदने की परंपरा से भी इसकी मांग बनी रहती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!