Diwali Bonus: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, इतना मिलेगा बोनस

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 03:14 PM

government s gift to central employees before dussehra

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड (एड-हॉक) बोनस...

बिजनेस डेस्कः त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 30 दिनों के वेतन के बराबर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड (एड-हॉक) बोनस मिलेगा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह बोनस 6,908 रुपए होगा। इस बात से केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिली। 

सरकार के आदेश के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे और कम से कम छह महीने लगातार काम कर चुके कर्मचारी इस बोनस के हकदार होंगे। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और सशस्त्र बलों के कर्मचारी भी इसका लाभ उठाएंगे। इसके अलावा, केंद्र शासित प्रदेशों में वे कर्मचारी जिन्हें केंद्र सरकार के वेतन पैमाने के बराबर वेतन मिलता है, उन्हें भी यह बोनस दिया जाएगा।

पूरा वर्ष काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे 6,908 रुपए का बोनस मिलेगा, जबकि जिन कर्मचारियों ने पूरे 12 महीने सेवा नहीं दी, उन्हें प्रो-राटा आधार पर बोनस दिया जाएगा। सरकार ने एड-हॉक और लगातार तीन साल से सेवा देने वाले कैजुअल कर्मचारियों को भी बोनस देने की घोषणा की है। इसके तहत कैजुअल कर्मचारी 1,184 रुपए बोनस के रूप में पाएंगे।

बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपए मासिक वेतन की सीमा के आधार पर की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 7,000 रुपए या उससे कम है, तो 30 दिनों का बोनस लगभग 6,907 रुपए होगा। इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में खासा फायदा मिलेगा और उनके घर में खुशियों की बौछार होगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!