Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 May, 2026 03:50 PM

देश का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC Bank अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक बिजनेस और कॉर्पोरेट फंक्शंस से जुड़े कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने का विकल्प दे सकता...
बिजनेस डेस्कः देश का सबसे बड़ा निजी बैंक HDFC Bank अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (WFH) सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक बिजनेस और कॉर्पोरेट फंक्शंस से जुड़े कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम करने का विकल्प दे सकता है।
यह व्यवस्था शुरुआत में 30 दिनों के ट्रायल के तौर पर लागू की जाएगी। इसमें उन टीमों को शामिल किया जाएगा जो सीधे ग्राहकों से नहीं जुड़ी हैं, जैसे आईटी, फाइनेंस, ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट और कंप्लायंस।
सूत्रों के अनुसार, बैंक के भीतर इस हाइब्रिड मॉडल पर काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करने की तैयारी है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है।
हालांकि, बैंक ने स्पष्ट किया है कि शाखाओं में काम करने वाले और ग्राहकों से सीधे जुड़े कर्मचारी अपने सामान्य तरीके से ही ऑफिस से काम करते रहेंगे, ताकि सेवाओं पर कोई असर न पड़े। इस फैसले को हाल ही में बढ़ती ईंधन कीमतों और कार्यक्षमता सुधारने के प्रयासों के बीच एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।