इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने LIC को जारी किया 21,740 करोड़ रुपए का रिफंड

Edited By Updated: 17 Feb, 2024 01:43 PM

income tax department issued refund of rs 21 740 crore to lic

सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि आयकर विभाग ने 15 फरवरी, 2024 को 21,740.77 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया। बीमा क्षेत्र की इस नामचीन कंपनी को हाल के वर्षों में हासिल हुआ सबसे बड़ा आयकर रिफंड है।

नई दिल्लीः सरकारी स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि आयकर विभाग ने 15 फरवरी, 2024 को 21,740.77 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया। बीमा क्षेत्र की इस नामचीन कंपनी को हाल के वर्षों में हासिल हुआ सबसे बड़ा आयकर रिफंड है।

एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को आकलन वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 का रिफंड ऑर्डर मिला। कुल रिफंड राशि 25,464.46 करोड़ रुपए थी।’ इसमें से आयकर विभाग ने 21,740.77 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने कहा, ‘हम आयकर से बाकी रिफंड हासिल करने के मुद्दे पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस तिमाही में आयकर विभाग से बचा हुआ रिफंड भी हासिल हो जाएगा।’
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!