India's Aviation Sector: भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एविएशन मार्केट, जापान को पछाड़ा

Edited By Updated: 05 Aug, 2025 12:50 PM

india becomes the world s 5th largest aviation market surpassing japan

तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश का एविएशन सेक्टर भी रिकॉर्ड तोड़ विकास कर रहा है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की ताजा वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एविएशन...

बिजनेस डेस्कः तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश का एविएशन सेक्टर भी रिकॉर्ड तोड़ विकास कर रहा है। इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की ताजा वर्ल्ड एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा एविएशन बाजार बन गया है। भारत ने इस मामले में जापान को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है। वहीं मुंबई-दिल्ली रूट दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की लिस्ट में सातवें स्थान पर रहा।

2024 में 21.1 करोड़ यात्रियों ने की हवाई यात्रा

रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 21.1 करोड़ रही, जो 2023 की तुलना में 11.1% की बढ़ोतरी है। वहीं जापान में यह आंकड़ा 20.5 करोड़ रहा, हालांकि वहां वृद्धि दर 18.6% दर्ज की गई।

दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन बाजार अमेरिका बना हुआ है, जहां 2024 में 87.6 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। चीन (74.1 करोड़), ब्रिटेन (26.1 करोड़) और स्पेन (24.1 करोड़) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

मुंबई-दिल्ली रूट दुनिया के टॉप 10 में

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि मुंबई और दिल्ली के बीच का रूट 2024 में दुनिया के 10 सबसे व्यस्त हवाई मार्गों में शामिल रहा। इस रूट पर 59 लाख यात्रियों ने सफर किया, जिससे यह दुनिया का सातवां सबसे बिजी एयर रूट बन गया। यानी प्रतिदिन औसतन 16,000 से ज्यादा यात्री इस रूट पर यात्रा कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया का जेजू-सियोल रूट 1.32 करोड़ यात्रियों के साथ दुनिया का सबसे व्यस्त एयर रूट रहा।
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!