Gold Reserve: भारतीय परिवारों के पास दुनिया का सबसे ज्यादा सोना, जानिए कितने टन

Edited By Updated: 01 Apr, 2025 06:17 PM

indian families have the most gold in the world know how many tonnes

सोना न केवल आभूषण और निवेश का माध्यम है, बल्कि यह भारत की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने वाली सबसे महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास दुनिया में निजी तौर पर सबसे अधिक सोना है, जो लगभग 25,000 टन आंका गया...

बिजनेस डेस्कः सोना न केवल आभूषण और निवेश का माध्यम है, बल्कि यह भारत की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने वाली सबसे महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों के पास दुनिया में निजी तौर पर सबसे अधिक सोना है, जो लगभग 25,000 टन आंका गया है। यह न केवल पारंपरिक धरोहर है, बल्कि आर्थिक सुरक्षा का भी एक अहम स्तंभ बन चुका है।

सोने का महत्व और बढ़ती कीमतें

सोना महिलाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा का एक प्रमुख स्रोत बना हुआ है। यह संपत्ति संकट के समय में सहारा देती है। पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, जिससे भारत में इसका मूल्यांकन तेजी से बढ़ा है। सोने का इस्तेमाल पहले के समय से ही पैसे के रूप में होता आया है। इसलिए इसे महंगाई से बचने और आर्थिक संकट के समय में सुरक्षित निवेश भी माना जाता है। यह सिर्फ एक कीमती धातु नहीं है। यह दुनिया के वित्तीय सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है।

750 बिलियन डॉलर की संपत्ति में बढ़ोतरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय परिवारों ने केवल एक वर्ष में सोने के माध्यम से 750 बिलियन डॉलर की संपत्ति में वृद्धि देखी है। सितंबर 2024 में सोने की कीमत 75,549 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 220 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया।

आर्थिक स्थिरता में सोने की भूमिका

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने का यह भंडार देश की आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय परिवारों की संपत्ति में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!