ट्रम्प टैरिफ का कहर: जापान-ताइवान में रुकी ट्रेडिंग, रिकॉर्ड निचले स्तर पर बाजार

Edited By Updated: 07 Apr, 2025 11:09 AM

japan taiwan markets hit circuit breaker as trump tariffs

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए "जैसे को तैसा" टैरिफ का असर सोमवार (7 अप्रैल) को एशियाई शेयर बाजारों में साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में जबरदस्त बिकवाली के चलते निवेशकों में दहशत फैल गई और जापान व ताइवान जैसे देशों को ट्रेडिंग...

बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए "जैसे को तैसा" टैरिफ का असर सोमवार (7 अप्रैल) को एशियाई शेयर बाजारों में साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में जबरदस्त बिकवाली के चलते निवेशकों में दहशत फैल गई और जापान व ताइवान जैसे देशों को ट्रेडिंग रोकने के लिए सर्किट ब्रेकर लगाना पड़ा। आर्थिक मंदी की आशंका और अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित कटौती की अटकलों के बीच, इस गिरावट ने वैश्विक निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है।

जापान में 10 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुकी

जापान के निक्केई 225 फ्यूचर्स में जब 8% से अधिक गिरावट आने की आशंका हुई, तो सुबह 8:45 बजे (टोक्यो समय) पर सर्किट ब्रेकर सिस्टम के तहत 10 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकी गई। हालांकि, यह रोक केवल फ्यूचर्स पर रही, स्पॉट ट्रेडिंग (सीधे शेयर खरीद-बिक्री) पर इसका असर नहीं पड़ा।

सोमवार को शुरुआती कारोबार में निक्केई 225 में 6.5% की गिरावट आई, जो कुछ हद तक रिकवरी के बाद आई थी, शुरुआत में यह 9% तक टूटा था।

ताइवान में 9.8% की गिरावट, रिकॉर्ड निचले स्तर पर बाजार

ताइवान स्टॉक एक्सचेंज ने भी बाजार खुलते ही 9.8% की गिरावट के चलते सर्किट ब्रेकर लागू किया। ताइवान में गुरुवार और शुक्रवार को छुट्टी थी और जब सोमवार को बाजार खुला तो वैश्विक शेयर बाजारों में ट्रिलियन डॉलर की पूंजी पहले ही डूब चुकी थी।

ताइवान के प्रमुख शेयर सूचकांक Taiex ने एक साल का सबसे निचला स्तर छू लिया। स्थिति को संभालने के लिए, ताइवान के वित्तीय नियामक ने शॉर्ट सेलिंग (गिरावट की शर्त लगाने वाली ट्रेडिंग) पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है, जो शुक्रवार तक लागू रहेगा।

प्रमुख कंपनियों पर असर

ट्रम्प के टैरिफ से बचने के लिए ताइवान ने अमेरिका में निवेश और अमेरिकी ऊर्जा खरीद बढ़ाने की बात कही थी, लेकिन फिर भी 32% का टैरिफ ताइवान के आयात पर लगा, सेमीकंडक्टर चिप्स को छोड़कर।

TSMC (ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी) और Foxconn (इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी) इन दोनों कंपनियों के शेयर करीब 10% तक टूटे।

अन्य एशियाई बाजारों में भी हाहाकार

सिंगापुर में शेयर बाजार 8.5% गिरा
दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 4.8% टूटा
हांगकांग में Hang Seng Index में 9.28% यानी 2,119.76 अंकों की गिरावट
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4.21% गिरकर 3,201.17 पर बंद हुआ
ऑस्ट्रेलिया के ASX 200 इंडेक्स में 6% की गिरावट दर्ज हुई

क्या है सर्किट ब्रेकर?

सर्किट ब्रेकर एक ऐसा सुरक्षा उपाय है जो शेयर बाजारों में अत्यधिक गिरावट की स्थिति में ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकने के लिए लागू किया जाता है। इसका उद्देश्य है पैनिक सेलिंग (घबराहट में बिकवाली) को रोकना और निवेशकों को स्थिति समझने का मौका देना।

अमेरिका में नियम

S&P 500 में 7% या 13% गिरावट पर ट्रेडिंग 15 मिनट के लिए रोकी जाती है
20% गिरावट पर पूरा दिन ट्रेडिंग बंद हो जाती है
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!