दो करोड़ लोगों को साबुन बांटेंगी लाइफबॉय, HUL, गोदरेज और पतंजलि ने भी कम किए दाम

Edited By Updated: 21 Mar, 2020 11:50 AM

lifebuoy will distribute soap to two crore people

हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना...

बिजनेस डेस्क: हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबून तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने और इनका उत्पादन बढ़ाने की घोषणा की। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई में 100 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जाहिर की। 

PunjabKesari
कंपनी ने एक बयान में कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर सार्वजनिक हित में लाइफबॉय सैनिटाइजर, लाइफबॉय लिक्विड हैंडवाश और डोमेक्स फ्लोर क्लीनर की कीमतें 15 प्रतिशत घटा रही है। हम घटी कीमतों वाले इन उत्पादों का उत्पादन तत्काल प्रभाव से शुरू करने जा रहे हैं और अगले कुछ सप्ताह में ये बाजार में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा कि वह समाज के जरूरतमंद वर्ग को अगले कुछ माह में दो करोड़ लाइफबॉय साबून का वितरण करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि इस तरह के संकट में कंपनियों को बड़ी भूमिका निभानी होती है। हम सरकारों और अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि हम साथ मिलकर इस वैश्विक संकट से पार पा सकें।

PunjabKesari
योगगुरू रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने भी एलोवीरा तथा हल्दी-चंदन साबुनों के दाम में 12.5 प्रतिशत की कमी करने की घोषणा की। कंपनी के प्रवक्ता एस.के.तिजारावाला ने कहा कि स्वामी रामदेव ने आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए कोरोना वायरस से युद्ध में उनकी मदद करने के लिये कीमतें घटाने का निर्णय लिया है। 

PunjabKesari
गोदरेज ने कहा कि उसने कच्ची सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डालने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि इस समय लोगों द्वारा घबराहट में सामानों विशेषकर व्यक्तिगत रख-रखाव तथा साफ-सफाई से जुड़े सामानों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं। ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत कई ऑनलाइन विक्रेताओं तथा वालमार्ट और मेट्रो कैश एंड कैरी जैसे ऑफलाइन विक्रेताओं ने भी इस तरह के उत्पादों में अचानक वृद्धि की पुष्टि की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!