आज से हुए बड़े बदलाव, LPG सिलेंडर महंगा, UPI पेमेंट, टैक्स और GST के नियम बदले

Edited By Updated: 01 Mar, 2025 10:46 AM

lpg cylinders are expensive rules for upi payment

आज, 1 मार्च 2025 से आपकी दैनिक जीवन और वित्तीय लेन-देन को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। ये बदलाव आपके घर के खर्च, डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन, एफडी रेट्स, बैंक हॉलिडे,...

बिडनेस डेस्कः आज, 1 मार्च 2025 से आपकी दैनिक जीवन और वित्तीय लेन-देन को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपए तक बढ़ा दिए हैं। ये बदलाव आपके घर के खर्च, डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन, एफडी रेट्स, बैंक हॉलिडे, यूपीआई पेमेंट और टैक्स आदि से जुड़े हैं। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में।

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

आज से, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए की वृद्धि की गई है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1,803 रुपए में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1,797 रुपए थी। कोलकाता में इसका दाम 1,913 रुपए हो गया है, जो फरवरी में 1,907 रुपए था। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1,755.50 रुपए में मिलेगा, जबकि फरवरी में इसकी कीमत 1,749.50 रुपए थी।

FD ब्याज दरों में बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कमी के बाद, कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में संशोधन किया है। निवेश करने से पहले अपने बैंक से नवीनतम ब्याज दरों की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, क्योंकि ये दरें बैंक और अवधि के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।

UPI भुगतान के नए नियम

आज से, UPI के माध्यम से बीमा प्रीमियम भुगतान के लिए नया नियम लागू हो गया है। इंश्योरेंस-ASBA सुविधा के तहत, पॉलिसीधारक अपने बैंक खाते में बीमा प्रीमियम की राशि को ब्लॉक कर सकते हैं। यदि बीमा कंपनी प्रस्ताव को स्वीकार करती है, तो राशि स्वचालित रूप से कट जाएगी; अन्यथा, यह राशि खाते में अनब्लॉक कर दी जाएगी।

टैक्स में बदलाव और टैक्सपेयर्स को राहत

मार्च 2025 से, टैक्स स्लैब और टीडीएस (TDS) की नई सीमाएं लागू हो सकती हैं, जिससे करदाताओं को राहत मिलेगी। सरकार ने संकेत दिया है कि टैक्स ढांचे में बदलाव किया जाएगा, जिससे मध्यम वर्ग और वेतनभोगी लोगों को कर में कुछ छूट मिल सकती है।

म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नया नामांकन नियम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नामांकन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब निवेशक अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में अधिकतम 10 नामांकित व्यक्ति (नॉमिनी) जोड़ सकते हैं। एकल धारक खातों के लिए, नामांकन जोड़ना अनिवार्य होगा ताकि भविष्य में संपत्ति का दावा करना आसान हो सके। नामांकित व्यक्तियों की जानकारी के साथ उनका पैन, आधार (आखिरी चार अंक) या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर प्रदान करना आवश्यक होगा। संयुक्त खातों में, यदि किसी खाताधारक का निधन हो जाता है, तो संपत्ति शेष खाताधारक के नाम पर स्वचालित रूप से स्थानांतरित हो जाएगी।

GST पोर्टल की सुरक्षा में सुधार

GST पोर्टल को अब अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है। व्यापारियों को मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का पालन करना होगा, जिससे ऑनलाइन GST प्रक्रिया पहले से अधिक सुरक्षित हो जाएगी। इसके लिए, व्यापार मालिकों को अपने आईटी सिस्टम को अपडेट करना आवश्यक होगा।

मार्च में बैंक अवकाश

मार्च 2025 में, बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। त्योहारों के कारण सात दिन और साप्ताहिक छुट्टियों (रविवार) के कारण सात दिन बैंक बंद रहेंगे। मार्च में पांच रविवार हैं और होली के त्योहार के कारण बैंक दो दिनों के लिए बंद रहेंगे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!